... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 9, 2018 1:26 PM IST
दिन के किया गया मेकअप कम से कम होना चाहिए.© Shutterstock
हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है और इसके लिए वह दिन और रात का समय नहीं देखती है लेकिन अगर आपको दिन में कहीं जाना हो तो उसके लिए मेकअप के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखिए। अगर आप इन टिप्स को फॉलो नहीं करती हैं तो हो सकता है कि पार्टी में जाकर हंसी के पात्र बन जाए या फिर आपके करीबी ही आपको आपके मेकअप के लिए टोकने लग जाएं। अगर आप चाहती हैं कि पूरी पार्टी में आप ही हाईलाइट हों तो आपको मेकअप के वक्त कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है।
भारी-भरकम मेकअप से बचें
दिन में किया गया मेकअप कम से कम होना चाहिए, क्योंकि आप भारी-भरकम मेकअप करके लोगों की नजरों में नहीं आना चाहेंगी जो आपकी दिखावट किसी टेलीविजन सीरियल के कैरेक्टर सी बनाकर लोगों के सामने पेश कर सकता है।
न्यूट्रल शेड के आईशैडो का करें इस्तेमाल
काजल प्रयोग करना जरूरी है क्योंकि यह आपकी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाता है। मस्कारा न लगायें और इसके बजाय अपनी आंखों को आकर्षक बनाने के लिए किसी न्यूट्रल शेड का आई शैडो इस्तेमाल करें। ब्लश लगाने से बचें इसकी बजाय हल्का फाउंडेशन ही आपके चेहरे की कई खामियों को छुपाने के लिये काफी होता है।
न्यूट्रल कलर का आईशैडो लगाएं
आई मेकअप के लिए दिन में डार्क कलर का आईशैडो डरावना लग सकता है इसलिए हमेशा न्यूड या न्यूट्रल कलर का आईशैडो लगाएं। यह नेचुरल भी लगता है और क्लासी भी। इसके अलावा शिमर आई शैडो का प्रयोग ना करें। सुबह के समय आईलाइनर या मस्कारा से अपनी आंखों को ऊपर और नीचे ना रंगे। आप एक पतली सी आइलाइनर या काजल की रेखा खींच सकती हैं। दिन के समय मस्कारा ना लगायें।
डार्क कलर का प्रयोग ना करें
लिपस्टिक इस्तेमाल करें और अपने चेहरे की रौनक तरोताजा दिखाने के लिए इस पर हल्के ग्लॉस का टच दें। दिन के लिए हल्का मेकअप हमेशा उपयुक्त साबित होता है। आपको अपने होंठो पर न्यूड कलर लगाना चाहिए। यदि आप चाहें तो शिमर ग्लॉस का प्रयोग भी कर सकती हैं। इसका ख्याल रखें कि दिन के समय कभी भी डार्क कलर का प्रयोग ना करें जैसे, रेड या ब्राउन।
यूज करें टोनर
अपने चेहरे को फेस वॉश से धोएं और कॉटन बॉल को टोनर में भिगो कर उससे चेहरे को पोछें। टोनर लगाने से चेहरे का मेकअप बरकरार रहता है और फैलता भी नहीं है। हमेशा वही फाउंडेशन यूज करें जो आपके चेहरे के रंग से एक शेड हल्का हो। इस मेकअप टिप्स को दिन और रात के मेकअप के लिये आजमाएं। इससे चेहरा नेचुरल लगेगा। साथ ही फाउंडेशन के रंग का ही कॉम्पैक यूज करें। दिन के समय रोज़ी ब्लश का यूज ना करें।