Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
उम्र तो बढ़ेगी ही, इसे रोकना मुश्किल है। पर जरूरी नहीं कि उम्र से बड़ी आप दिखें। खुद को प्रजेंटेबल बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप यंग दिखें। आप इसकी कोशिश तो करती हैं, पर कई बार चूक भी जाती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं मेकअप के वे टिप्स, जिनसे आप दिखेंगी हमेशा जवां।
आई मेकअप है जरूरी
भले ही आप स्पेक्स पहनती हो पर आई मेकअप की लापरवाही न करें। आंखों के मेकअप का एक खास हिस्सा है, पलकों पर लगा मस्कारा। इससे आंखों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। ऊपर की पलकों पर लगा मस्कारा जहां आपको ताजगी भरा लुक देता है, वहीं नीचे की पलकों पर लगा मस्कारा आपको उम्रदराज दिखा सकता है। इसके बजाए आंखों में काजल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
डार्क ब्लश शेड्स को न
ब्राइट कलर के शेड्स आपकी स्किन टोन के साथ मैच करके आपको कॉम्प्लीमेंट देते हैं। वहीं डार्क शेड्स आपको उम्रदराज दिखाते हैं। इसलिए डार्क शेड्स के ब्लश इस्तेमाल से बचें।
न्यूड कलर को हां
डार्क कलर के आईलाइनर को आंखों की लोअरलिड में लगाने से बचें। इससे आपकी आंखें थकी-थकी से लगने लगती हैं। इनकी जगह आप व्हाइट या न्यूड कलर के शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। फर्क आपके सामने होगा।
फाउंडेशन का ख्याल
मेकअप का खास हिस्सा है फाउंडेशन। इसके इस्तेमाल में ज्यादातर लेडीज गलतियां करती हैं। फाउंडेशन हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से करें जिससे मेकअप की शुरूआत में गलती होने की आशंका खत्म हो जाए। फाउंडेशन के ज्यादा इस्तेमाल से बचें।
फेस पाउडर लगाएं संभालकर
फेस पाउडर का इस्तेमाल लगभग रोजाना ही करती हैं लेडीज लेकिन बहुत कम इसे सही से लगाती हैं। पूरे चेहरे पर फेस पाउडर लगाने से चेहरे का मॉइश्चराइजर खत्म हो जाता है। इस कारण चेहरा रूखा और बेजान नजर आने लगता है। ऐसा करने से बचें।
आईब्रो शेप न करें चेंज
घनी और चौड़ी आईब्रो आपकी उम्र को जवां दिखाती है। इनको पतला करवाने से बचें। जहां तक हो सके ओवर प्लकिंग न करवाएं।
यह भी पढ़ें – कूल्हों की चर्बी करनी है कम, तो करें स्क्वैट्स
ब्राइट लिप कलर है राइट
लाइट और फीके रंगों से अपना नाता तोड़िए और मेकअप के नए रंगों के साथ चलिए। लिप शेड्स में ब्राइट कलर इस सीज़न में खास जगह बना रहे हैं। आप भी अपने लुक को रिफ्रेश करें नए लिप शेड्स के साथ। हालांकि प्लम कलर और डार्क रेड से बचें। ऑरेंज, पिंक और चेरी के शेड्स जरूर ट्राय करें।
यह भी पढ़ें - थकावट से चेहरा हो गया है डल, तो अपनाएं ये टिप्स
सॉफ्ट आईलाइनर
मोटा और लंबा आईलाइनर अगर आपकी पसंद है तो इसे अब छोड़ दें। आईलाइनर को हल्का और सॉफ्ट टच दें। इससे आपका लुक फ्रेश और यंग लगेगा। मोटा आईलाइनर आपको आपकी उम्र से ज्यादा दिखाने का काम करता है।