Tips for Hair Care: डैंड्रफ की वजह से बालों को होते हैं कई नुकसान, अपनाएं ये घरेलू टिप्स

डैंड्रफ के कारण बालों की जड़ें काफी कमजोर हो जाती हैं, जिससे बाल गिरने शुरू हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में बालों को डैंड्रफ फ्री बनाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को (Home Remedies for Dandruff) आजमाकर देखें...

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 5, 2020 2:35 PM IST

Home Remedies for Dandruff: हर कोई चाहता है कि उसके बालों की खूबसूरती हमेशा बनी रहे, लेकिन डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है, जो बालों को जड़ से कमजोर बना देता है और बाल झड़ने लगते हैं। आजकल अधिकतर लोग डैंड्रफ की समस्या (Dandruff problem) को गंभीरता से नहीं लेते हैं। अगर डैंड्रफ को दूर करने के लिए सही समय पर उपचार ना किया जाए, तो बालों को इससे काफी नुकसान पहुंचता है। बाजार में यूं तो बहुत सारे एंटी-डैंड्रफ शैंपू मिल जाते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से बालों को फायदा कम और नुकसान अधिक होता है। ऐसी स्थिति में बेहतर है कि आप डैंड्रफ के लिए कुछ घरेलू उपायों (Dandruff Home Remedies) को अपनाएं, ताकि बालों को डैमेज होने और टूटने-झड़ने से बचा सकें-

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Dandruff Home Remedies)

नींबू का रस (Lemon Juice) 

डैंड्रफ की समस्या (Home Remedies for Dandruff) को दूर करने के लिए नींबू का रस काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, ताकि डैंड्रफ भी दूर हो जाए और बाल भी रूखे ना हों। जब भी आप बालों में नींबू का रस लगाएं, तो उसमें सरसों या नारियल का तेल भी मिलाएं। इस तेल से बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करें। कुछ देर बालों को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद एंटी-डैंड्रफ शैम्पू से बालों का धो लें। सप्ताह में दो बार ये उपाय आजमाएं। इससे डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा।

टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)

टी-ट्री ऑयल एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। रूसी की समस्या को दूर करने के लिए टी-ट्री ऑयल बहुत ही कारगर माना जाता है। इसका इस्तेमाल आप शैंपू के साथ भी कर सकते हैं। जब भी बाल धोएं, तो शैंपू में टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिला दें। इस तेल को सप्ताह में तीन से चार बार इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या (Tips to cure Dandruff problem) दूर हो जाती है।

दही (Curd) 

बालों में दही के इस्तेमाल से आप डैंड्रफ की समस्या ((Dandruff Home Remedies) से निजात पा सकते हैं। सिर से रूसी हटाने के लिए बालों में दही लगाएं। दही बालों को पोषण देता है। एक कप दही में, एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पैक को बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं। इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

तुलसी और नीम का पानी (Tulsi and Neem Water)

नीम और तुलसी की पत्तियां कई बीमारियों के लिए अच्छा मानी जाती हैं। इनके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या भी दूर की जा सकती है। इसके लिए आप नीम और तुलसी की कुछ पत्तियां लें। इन्हें पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें। जब पानी बर्तन में आधा रह जाए, तो इसे छान लें। पानी ठंडा होने के बाद इससे बालों को धोएं। कुछ ही दिनों में आपको डैंड्रफ (How to get rid of dandruff) से छुटकारा मिल जाएगा।

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)

वर्षों से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। यह चेहरे के साथ-साथ बालों की भी खूबसूरती बढ़ाती है। थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें। इसमें एप्पल सिडर वेनेगर (Apple cider vinegar) मिलाएं। इस पैक से अपने बालों को धोएं। सप्ताह में करीब दो बार ऐसा करें। इससे डैंड्रफ कम होने के साथ ही बाल मुलायम, रेशमी और मजबूत बनेंगे।

ग्लोइंग स्किन के लिए घर में तैयार करें मैंगो-मस्कमेलन स्मूदी, जानें इसकी खास रेसिपी

चेहरे पर पिम्पल्स से हैं परेशान, तो आज ही इन चीजों से बना लें दूरी

घर पर पाएं पार्लर जैसा निखार, अपनाएं ये खास सेल्फ ग्रूमिंग टिप्स

Beauty Tips for Summer : गर्मी में स्किन केयर के लिए लगाएं चंदन का फेसपैक, ये रहे इसके 4 फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source