Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फॉलो करें ये पांच टिप्‍स, नहीं नजर आएंगे बढ़ती उम्र के संकेत

काम की आपाधापी और व्यस्त दिनचर्या में ज्यादा महिलाएं अपने चेहरे पर ध्यान नहीं दे पाती। यही वजह है कि उनके चेहरे पर एजिंग के संकेत नजर आने लगते हैं।

फॉलो करें ये पांच टिप्‍स, नहीं नजर आएंगे बढ़ती उम्र के संकेत
काम की आपाधापी और व्यस्त दिनचर्या में ज्यादा महिलाएं अपने चेहरे पर ध्यान नहीं दे पाती। यही वजह है कि उनके चेहरे पर एजिंग के संकेत नजर आने लगते हैं। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : February 5, 2019 5:56 PM IST

बेहतर फि‍गर के बावजूद अगर आपके चेहरे पर एजिंग के साइन्‍स नजर आ रहे हैं, तो लगता है कि आपने अपनी सुंदरता का ख्‍याल ठीक से नहीं रखा है। काम की आपाधापी और व्‍यस्‍त दिनचर्या में ज्‍यादा महिलाएं अपने चेहरे पर ध्‍यान नहीं दे पाती। यही वजह है कि उनके चेहरे पर एजिंग के संकेत नजर आने लगते हैं। अगर आपकी भी है यही परेशानी तो हम बता रहे हैं आपको वो पांच टिप्‍स जिन्‍हें फॉलो करने से नजर नहीं आएंगे एजिंग के ये संकेत।

यह भी पढ़ें - कहीं आपका मेकअप तो नहीं पहुंचा रहा आपकी आंखों को नुकसान

फॉलो करें ये टिप्‍स

Also Read

More News

1 एस्ट्रि‍जेंट का प्रयोग - स्किन टोनर की तरह ही एस्ट्रि‍जेंट भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। बाजार में यह आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। दरअसल एस्ट्रि‍जेंट का हर दिन प्रयोग आपकी त्वचा के तंतुओं को बांधे रखने का कार्य करते हैं और त्वचा में कसाव बना रहता है।

2 पानी - पानी पीने का संबंध केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्वस्थ त्वचा से भी है। दिनभर में 10 से 12 गि‍लास पानी पीना त्वचा को ढीला होने से बचाता है और कसाव बनाए रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें – चाहती हैं ग्‍लोइंग स्किन तो इन बातों को कभी न भूलें

3 व्यायाम - त्वचा में कसाव लाने के लिए चेहरे के व्यायाम पर ध्यान दें। इससे त्वचा की वे कोशि‍काएं भी सक्रिय होंगे जि‍नका उपयोग काफी समय से नहीं हुआ हो। चेहरे का व्यायाम करने से आपके गाल, आंखो के आसपास, होंठ, नेक और माथे के पास की त्वचा में कसाव आने लगेगा।

यह भी पढ़ें – करवाना चाहती हैं परमानेंट हेयर रिमूविंग, तो जान लें इस प्रक्रिया के बारे में

4 खीरा - यह ढीली होती त्वचा के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके लिए खीरे को पीसकर उसका रस निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह परत के रूप में सूख जाए तो चेहरा धो लें। आंखों के आसपास की त्वचा पर इसे लगाना, झुर्रियों, काले घेरों और सूजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5 मसाज - चेहरे की मसाज करना, त्वचा में कसाव लाने के साथ-साथ प्राकृतिेक चमक भी देता है। आप चाहें तो एलोवेरा का गूदा निकालकर इससे चेहरे की मसाज कर सकते हैं। यह त्वचा में कसाव लाने में मददगार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक तेलों से भी चेहरे की मसाज करना फायदेमंद साबित होगा।

About the Author

... Read More