
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 31, 2021 11:16 PM IST
कोरियन ब्यूटी के कुछ ट्रेंड्स को फॉलो कर अपनी स्किन को फ्लॉलेस बना सकती हैं।
आजकल कोरियन ब्यूटी का काफी ट्रेंड चला हुआ है और कोरियन लड़कियां कुछ अजीब व अलग ब्यूटी ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं जैसे ग्लास स्किन, डोंकी मिल्क व सनैल म्यूकस आदि। लेकिन, हाल ही में आई महामारी के दौरान बहुत से लोगों ने अपनी स्किन को फ्लॉलेस बनाने के प्रयासों से छुट्टी ले ली है। ऐसा हमारे द्वारा रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क के कारण है। इनके द्वारा बहुत से लोगों को बहुत ज्यादा एक्ने होने लगे है जिस कारण वह सोचती हैं कि उनके द्वारा किए जाने वाले हर प्रयास व्यर्थ जाने वाले हैं। लेकिन आप कोरियन ब्यूटी (Korean Beauty Secret) के कुछ ट्रेंड्स को फॉलो कर अपनी स्किन को फ्लॉलेस बना सकती हैं।
रेटिनॉल स्किन केयर के जगत में तेजी से अपनी जगह बनाता जा रहा है। इस साल आप इस तत्त्व को हर स्किन केयर रूटीन का एक मुख्य हिस्सा बनते हुए देख सकती हैं। कोरियन रेटिनॉल पर पूरा भरोसा करती हैं। यह इंग्रेडिएंट बूढ़ा होने वाले लक्षणों से आपको बचाने में पूरी मदद करता है। यह आपकी स्किन को निखरने में व एक हेल्दी लुक पाने में बहुत सहायक है। यही नहीं ये आपकी स्किन को सभी प्रकार की अशुद्धियों से बचा कर रखता है।
यह भारत में आयुर्वेद में सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली हर्बल है। ब्राह्मी का प्रयोग पिंपल्स व एक्ने से निजात पाने के लिए किया जाता है। जब आपको मास्क पहनने से एक्ने हो जाते हैं तो उन्हें ट्रीट करने के लिए किया जा सकता है। कोरियन भी इस हर्ब का बहुत अधिक प्रयोग कर रहे हैं और लगभग हर साल अपने स्किन केयर रूटीन में इसे इस्तेमाल करते हैं।
यह तेल कोरियन स्किन केयर का सबसे प्राचीन प्रोडक्ट माना जाता है और इसका क्रेज आज भी ज्यों का त्यों बना हुआ है। यह ऑयल अपनी एंटी बैक्टेरियल, एंटी फंगल व एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। यह आपकी स्किन को ब्राइट करने के भी काम आता है। यह आपकी स्किन से डार्क स्पॉट्स व पिंपल्स आदि खामियों को मिटाने के भी काम आता है। इसलिए आप इसे अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।
AHA व BHA ब्यूटी जगत में तेजी से अपनी जगह बनाते जा रहे हैं। यह दोनों ही एसिड्स आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने व स्किन सेल्स को रिजनरेट करने में काम आते हैं। यह आपको एजिंग साइन से भी राहत दिलाने में लाभदायक सिद्ध हुए हैं। कोरियन ब्यूटी जगत में इस प्रकार के बहुत से एसिड्स का प्रयोग किया जाता है और कोरियन स्किन केयर में हेल्दी एसिड्स की एक खास जगह है।
कोरियन ब्यूटी मे ऐसे बायोटिक्स का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाता है जो आपकी स्किन व बालों के अलावा आपकी पूरी हैल्थ को बेहतर बनाते हैं। इसलिए बायोटिक्स को भी इस साल स्किन केयर में काफी प्रयोग जायेगा । आप भी इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती है।
इन सभी तत्त्वों का स्किन केयर जगत व कोरियन ब्यूटी में एक अहम हिस्सा है और यह सभी चीजें आपको एक साफ व निखरी हुई स्किन पाने में बहुत लाभ देती हैं। इसलिए आपको इन सभी चीजों का प्रयोग अपने स्किन केयर में जरूर शामिल करना चाहिए।