गर्मियों में पिंपल्स और एक्ने नहीं करेंगे परेशान, बस अपना लें डॉक्टर अप्रूव ये 5 तरीके

How to get Rid form pimples and Acene in Summer: गर्मियों में पिंपल्स और एक्ने की परेशानी न हो इसके लिए डॉक्टर ने कुछ खास टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 16, 2026 4:14 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vinay Singh

गर्मियों का मौसम अपने साथ कई स्किन प्रॉब्लम लेकर आता है। गर्मी में ज्यादा पसीना, तेज धूप और लू के कारण चेहरे से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। गर्मियों में चेहरे से जुड़ी परेशानियों में सबसे आम है पिंपल्स और एक्ने होना। IADVL के अध्यक्ष डॉ. विनय सिंह का कहना है कि गर्मियों में पसीना ज्यादा आने के कारण चेहरे पर बैक्टीरिया का प्रसार ज्यादा होता है। पसीने के कारण पैदा होने वाली बैक्टीरिया से बचाव समय पर न किया जाए तो यह धीरे- धीरे पिंपल्स और फिर एक्ने की परेशानी का कारण बनने लगते हैं। स्किन केयर एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों में पिंपल्स और एक्ने की परेशानी न हो इसके लिए कुछ खास उपायों (Garmiyo Main Pimples or Acene door karne ke upaye) का अपनाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिन्हें अपनाने से गर्मियों में पिंपल्स और एक्ने की परेशानी नहीं होगी।

1. दिन में 2- 3 बार चेहरा धोएं

गर्मियों में पिंपल्स और एक्ने की परेशानी को दूर करने के लिए दिन में 2 बार पानी और माइल्ड फेसवॉश से चेहरे को साफ करें। चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करने से त्वचा की ऊपरी लेयर पर जमा गंदगी और अतिरिक्त तेल बाहर निकलता है। इससे पोर्स साफ होते हैं और पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम होते हैं।

2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेशन न मिले तो भी यह पिंपल्स और एक्ने की परेशानी दे सकता है। इसलिए गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है।

Summer skin care गर्मियों में स्किन केयर के लिए ऑयली फ्री प्रोडक्ट का इस्तेमाल ही करना चाहिए।

3. ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

गर्मियों में पिंपल्स और एक्ने की परेशानी से बचने के लिए फेसवॉश, क्रीम और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते समय चेक करें कि वह ऑयल फ्री हैं या नहीं। डॉ. विनय सिंह सलाह देते हैं कि गर्मियों में Non-comedogenic और Oil-free स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का ही चुनाव करना चाहिए। इससे स्किन के पोर्स बंद नहीं होते हैं और अपनी त्वचा भी खिलीखिली और बेदाग नजर आती है।

4. सनस्क्रीन का यूज करें

गर्मियों में पिंपल्स और एक्ने की परेशानी दूर रहे इसके लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। धूप में निकलने से पहले SPF 30 सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन को स्किन को UV डैमेज से बचाता है। गर्मियों में सनस्क्रीन लगाने से स्किन की टैनिंग और सनबर्न की समस्या से भी बचाव होता है।

Summer skin care tips सही खानपान अपनाने से भी पिंपल्स और एक्ने की परेशानी कम होती है।

5. सही खानपान को अपनाएं

गर्मी में पिंपल्स और एक्ने से बचाव के लिए त्वचा के साथ- साथ शरीर के अंदर का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। गर्मियों में ऐसी चीजें खानी चाहिए जो शरीर को अंदर से ठंड़ा रहे। हरी सब्जियां, ज्यादा मात्रा में पानी वाले फल तरबूज, खीरा, संतरा और नारियल पानी पिएं। इससे शरीर अंदर से हाइड्रेट रहेगा। जिससे आपको पिंपल्स और एक्ने की परेशानी कम होती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.