... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 9, 2018 6:30 PM IST
5 फ्लावर फेशल जो स्किन के लिए हैं बहुत खास। .© Shutterstock
आए दिन हम तरह-तरह के फेशल के बारे में सुनते रहते हैं लेकिन आजकल जिस फेशल को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है उसका नाम है फ्लावर फेशल। दरअसल, इन दिनों फ्लावर फेशल की खासी डिमांड है। केमिकल्स से होने वाले साइड इफेक्ट्स को अवॉइड करने और स्किन पर शाइन लाने के लिए फ्लावर फेशल काफी पसंद किया जा रहा है।
आजकल केमिकल वाले पैक्स की जगह फ्लावरपेटल्स, फ्लोरल ऑयल और इनके जूस से किए जाने वाले स्किन ट्रीटमेंट को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें फ्रेश फ्लावर्स को क्रश कर इसके जूस मशीन की मदद से स्किन पर लगाया जाता है। इसके अलावा, कई फ्लावर्स को मिक्स करके उनका पैक चेहरे पर लगाते हैं। यह पूरी तरह हर्बल होता है और इससे स्किन को कूलिंग व स्मूथिंग इफेक्ट मिलता है।
यह भी पढ़ेः घरेलू चीजों से तैयार नेचुरल फेस मास्क से बनाएं चेहरे को चमकदार।
उपयोग करने से पहले क्या करें ?
फ्लावर फेशल करने से पहले स्किन टाइप जरूर चेक कर लें। हर स्किन टाइप के लिए अलग तरह का फ्लावर फेशल मौजूद है। अगर स्किन पर एक्ने, पिंपल्स, दाग-धब्बे, ओपन पोर्स वगैरह हैं, तो फ्लावर प्रॉब्लम के हिसाब से फ्लावर फेशल चुना जाएगा। इस फेशल में स्किन टोन के मुताबिक गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, कारनेशन, गुलदावरी, जरबेरा, लिलियम, सनफ्लावर, चाइनीज हिबिस्कस, मैरीगोल्ड समेत कुछ फॉरन फ्लावर्स का भी यूज किया जाता है।
आइए जानते हैं पांच खास फ्लावर फेशल के बारे में जो अपकी स्किन को नई चमक देते हैं।
रोज फेशल
अगर आपको ओपन पोर्स की प्रॉब्लम है, तो रोज फेशिल ट्राई करें। यह स्किन टाइट करने के साथ इसकी रंगत को भी निखारता है। हालांकि रोज की कई वैरायटी के चलते आपको यह तय करना होगा कि आप कैसा फेशल कराना चाहती हैं। वैसे, रोज फेशल के बारे में रजनी कहती हैं, 'गुलाब के फूल का हर फेशल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे किसी भी मौके पर करा सकती हैं।'
मैरीगोल्ड फेशल
ड्राई स्किन में निखार लाने के लिए यह फेशल फायदेमंद है। यही नहीं, यह स्किन की ड्राईनेस को भी कम करता है। यह भी पढ़ेंः ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें जायफल का प्रयोग।
जैसमिन फेशल
चेहरे पर आए दाग धब्बे और किसी भी तरह के निशानों को कम करने में जैसमिन फेशल कारगर है। यह भी पढ़ेंः ब्लैकहेड और मुंहासों से बचने के खास उपाय।
लैवेंडर फेशल
अगर चेहरे पर एक्ने और रिंकल्स आ गए हैं, तो लैंवेडर ऑयल युक्त फेशल करवाएं। यह तब भी किया जाता है, जब चेहरे पर कट, बर्न, घाव या सनबर्न की दिक्कत हो।
सनफ्लॉवर फेशल
यह स्किन को नरिशमेंट देने के लिए किया जाता है। अगर स्किन डल लग रही हो, तो आप बेहिचक इस फेशल को करवा सकती हैं। यह भी पढ़ेः सरसों तेल स्किन के लिए है फायदेमंद, जानें कौन-कौन से हैं फायदे।
वैसे, फ्लावर्स से तैयार पैक्स की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनके यूज के लंबे समय बाद तक आपके चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इस फेशल की पांच से छह सिटिंग्स चेहरे पर खिला-खिला निखार ले आती हैं। शुरू में आपको इसे हर 15 दिन में कराना चाहिए, लेकिन बाद में इसे महीने में एक बार ले सकती हैं। बस इसकी खूबी यह है कि यह 100 प्रतिशत इफेक्टिव होता है।