
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
What foods can you put on your skin: बीमारियों से बचने के लिए शरीर को हेल्दी रखना जरूरी है और हमारा शरीर सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज की मदद से ही हेल्दी रह पाता है। इसलिए हमें पता होना चाहिए कि हमारे लिए सबसे हेल्दी डाइट कौन सी है। ठीक इसी प्रकार स्किन की हेल्थ को बनाए रखने के लिए भी हमें यह पता होना चाहिए कि किन चीजों को लगाने से आपको फायदा मिलेगा। आजकल के बिजी शेड्यूल खराब वातावरण के कारण स्किन का नेचुरल निखार लगातार खत्म होता जा रहा है, जिसकी जल्द से जल्द देखभाल करना बहुत जरूरी है। आपको पता है जो फूड्स आपके शरीर को हेल्दी रखते हैं, वे आपकी स्किन को भी जबरदस्त फायदे प्रदान करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी रखेंगे और नेचुरल निखार वापस लाएंगे।
सबसे ज्यादा हेल्दी फूड्स में ओट्स का नाम भी आता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को कई अलग-अलग प्रकार के विटामिन, मिनरल व अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। इसी प्रकार यह आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। आप दो चम्मच ओट्स को शहद या फिर पानी में भिगोकर ही अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। 15 मिनट बार गुनगुने पानी से धोकर ही आपको आराम महसूस होगा।
कच्ची खाई जाने वाली ज्यादातर सब्जियां आपकी स्किन के लिए एक नेचुरल मास्क का काम करती हैं। गाजर, खीरा, चुकंदर और टमाटर जैसी चीजों को फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाने से स्किन मॉइस्चराइज रहती है और साथ ही स्किन को नेचुरल निखार भी प्रदान करती हैं। आप इन सभी सब्जियों को मिक्स करके या फिर किसी भी एक सब्जी को ग्राइंड करके, पेस्ट तैयार करके अपने चेहरे की स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं।
ठीक सब्जियों की तरह फलों का इस्तेमाल भी आपकी स्किन पर किया जा सकता है। फल विटामिन और मिनरल समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को कई अलग-अलग फायदे भी प्रदान करते हैं। पपीता, सेब, संतरा, कीवी और बेरिज जैसे कुछ फलों का फेस पैक तैयार करके चेहरे पर लगाया जा सकता है। इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं और साथ ही नेचुरल निखार भी आता है।
स्किन से जुड़ी कई समस्याओं चावल भी काफी फायदेमंद रहते हैं। उबले चावल को मैश करके, उसमें थोड़ा शहद व गुलाब जल लगाकर उसे अपने चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा सूखे चावल को पीसकर और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर भी उसकी पेस्ट तैयार की जा सकती है, जो आपकी स्किन को कई अलग-अलग फायदे प्रदान करती है। खासतौर पर चेहरे खोए हुए निखार को नेचुरल तरीके से वापस लाने के लिए चावल काफी फायदेमंद हो सकता है।
सिर्फ निखार ही नहीं स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी कॉफी पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉफी पाउडर को स्क्रब की तरह यूज करने से डेड स्किन सेल्स निकलने लगते हैं, जिससे त्वचा का नेचुरल निखार वापस आने लगता है। साथ ही साथ कॉफी पाउडर त्वचा से अतिरिक्त तेल को निकालकर ऑयल बैलेंस को ठीक करता है।