Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

5 तरह के आई मेकअप टिप्स जो बनाएंगी आपकी आंखों को और खूबसूरत

आपको भी जानने चाहिए ये आई मेकअप टिप्स, जिनकी मदद से आपकी भी होगी खूबसूरत आंखों के लिए तारीफ।

5 तरह के आई मेकअप टिप्स जो बनाएंगी आपकी आंखों को और खूबसूरत
खूबसूरत आंखों की खूबसूरती को सही मेकअप और बढ़ा देता है। .© Shutterstock

Written by Editorial Team |Published : September 9, 2018 8:00 AM IST

आपका स्वभाव कैसा है और बात करते हुए आपके मन में क्या भाव चल रहे हैं ! इन सबका पता आंखें सहज ही बता देती हैं। आपकी खूबसूरत आंखों की खूबसूरती को सही मेकअप और बढ़ा देता है। इसलिए आपको भी जानने चाहिए ये आई मेकअप टिप्स, जिनकी मदद से आपकी भी होगी खूबसूरत आंखों के लिए तारीफ।

आई प्राइमर

आई मेकअप आपकी आंखों पर ज्‍यादा समय तक टिका रहे इसके लिए सबसे पहले आंखों को ऑयल फ्री करने के लिए हल्‍का प्राइमर लगाना जरूरी होता है। प्राइमर आंखों के ऊपर लगाएं और इसे आईब्रो तक फैलाएं। चेहरे के प्राइमर की तरह ही आंखों का प्राइमर वहां की त्वचा के टेक्सचर को बेहतर बनाकर आई मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। साथ ही आई प्राइमर, आई शैडो को भी खराब होने और उस पर क्रैक पड़ने से बचाता है।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें-सिर्फ 3 घरेलू उपायों से दूर करें अपनी नाभि का कालापन

पिंक प्रिटी मेकअप

पिंक प्रिटी आई मेकअप करने के लिए आंखों में ब्लैक आई पेंसिल से आंखों को अच्छी तरह से हाईलाइट कर लें, फिर आईलिड पर शिमर वाला पिंक शेड लगाएं और पर्ल कलर को मिला के आईलिड के ऊपर वाले हिस्से में लगाएं। ऊपर और नीचे दोनों पलकों में गाढा मस्कारा लगाएं, साथ में शिमर वाली लिपस्टिक लगाएं।

स्मोकी आई लुक मेकअप

स्मोकी आईलुक देने के लिए आंखों में पहले ब्लैक कलर का काजल और आईलाइनर लगाकर आंखों को थोडा बढा आकार दें। फिर उसके बाद ब्लैक और ब्राउन आईशैडो को एक साथ मिलाकर आईलिड पर लगाएं। अब इसके बाद व्हाइट गोल्ड या कॉपर कलर से हाईलाइटिंग करें और ऊपर-नीचे की पलकों पर मस्कारा लगाएं। इसके साथ ऑरेंज शेड की लाइट लिपस्टिक का यूज करें।

यह भी पढ़ें- चेहरे की खूबसूरती बढ़ानी है, तो बनाएं खुद से ये ब्लीचिंग क्रीम

पिकॉक टच आई मेकअप

आंखों को पिकॉक टच का लुक देने के लिए आप सबसे पहले मोटा और डार्क काजल और ब्लैक या ब्लू आईलाइनर लगाएं। उसके बाद पर्ल और ग्रीन कलर के आईशैडो को आपस में मिलाकर आईलिड पर लगाएं। शैडो को लगाने की शुरूआत कान की तरफ वाले आंखों के कोने से करें और फिर उसे ब्लैंड करते हुए उसे दूसरे कोने तक ले जाएं। आईशैडो को आंखों के चारों तरफ लगाएं यानि काजल के नीचे भी हल्का सा लगाएं। अब इसके बाद ऊपर और नीचे की पलकों में ब्लैक और ग्रीन शेड का मस्कारा एक-एक करके लगाएं इस तरह के आई मेकअप के साथ ब्राउन कलर की लाइट शेड की लिपस्टिक ज्यादा अच्छी लगेगी।

आंखों को बोल्ड दिखाने के लिए

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आप अपनी आंखों को बोल्ड दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए पर्पल, ग्रीन, ब्लू आई शैडो ट्राई कर सकती हैं। स्मोकी आई मेकअप के लिए हमेशा लाइट कलर के आई शैडो बेस को डार्क कलर के साथ लगाएं। इसे ब्रश की सहायता से आंखों के कोनों और नीचे की पलकों के बीच में लगाएं। पलकों पर आईशैडो को लगाने के बाद उसको अच्‍छे से फैलाएं। इसको ब्‍लेंड करने के लिए आप अपनी उंगलियों या किसी क्लीन मेकअप ब्रश का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

About the Author

... Read More