... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
Read this in English
हम सभी के लिए अदरक बहुत जानी पहचानी सी चीज़ है। किचन में अदरक की अपनी ख़ास जगह होती है। लेकिन क्या इस अदरक को कभी आपने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया है? अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और साथ ही ये एंटीसेप्टिक भी होता है। जिसकी वजह से ये एंटी-एजिंग, मुंहासों की समस्या, त्वचा के जलने, रूसी, बाल झड़ने आदि में अदरक बहुद मददगार साबित होता है। आइये अदरक के आपकी त्वचा और बालों के लिए 5 फायदे जानते हैं।
स्किन एजिंग से लड़ने में मदद करता है
अदरक में बहुत अधिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और टॉक्सिन्स कम होते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा की रक्षा करते हैं। बेजान त्वचा, झुर्रियां आदि समस्याओं को दूर करके ये त्वचा को जवां-जवां रखता है।
मुंहासों व दाग-धब्बों से रक्षा करता है
अदरक में मौजूद एंटीसेप्टिक गुणों के कारण ये त्वचा से मुंहासों व दाग-धब्बों की समस्या को दूर करता है। ये बंद रोमछिद्रों के लिए डीप क्लींजर का काम भी करता है और मुंहासे का कारण बनने वाले किसी भी बैक्टीरिया का सफाया करता है। इसकी मदद से मृत कोशिकाओं को भी दूर किया जा सकता है। अदरक को सेंसिटिव स्किन वाले लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसका असर तेज़ नहीं होता। इसे भी पढ़ें, दूध-बेसन-हल्दी पैक से पाइए गोरी-गोरी त्वचा
डैंड्रफ का सफाया करता है
अदरक के एंटीसेप्टिक गुण इंफेक्शन और डैंड्रफ समस्याओं को दूर करने में भी काम आते हैं। आप स्कैल्प की इस समस्या से निपटने के लिए अदरक के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
तेज़ी से बाल बढ़ते हैं
अदरक के नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बाल लंबे होने में मदद मिलती है। इसकी वजह से बाल मुलायम व चमकदार भी होते हैं। इसमें मौजूद फास्फोरस, जिंक और विटामिन रूखे व दोमुंहे बालों की समस्या में भी मददगार साबित होते हैं।
त्वचा के जल जाने पर
यदि त्वचा का कोई हिस्सा जल जाए तो उसमें राहत के लिए अदरक बहुत खास भूमिका निभाता है। अदरक के रस में रूई भिगोएं और तुरंत जले हुए स्थान पर लगा लें। इसे भी पढ़ें, मानसून में ज़रूर अपनाएं ये स्किन टिप्स!
मुंहासे के लिए अदरक फेस मास्क
अदरक का इस्तेमाल जब शहद और नींबू के साथ किया जाता है तो ये एक ही बार में बहुत सारी समस्याओं को दूर कर सकता है। अदरक के साथ साथ शहद भी रोमछिद्रों की गहराई से सफाई कर देता है। नींबू में भी एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करते हैं। इसे भी पढ़ें, सौन्दर्य टिप #30: पपीता फेस पैक से रूखी त्वचा को सुन्दर बनायें
विधि
दो अदरक को घिसकर उसमें दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए रेफ्रीजरेटर में रखें।
इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर चेहरा धो लें।
मॉश्चराइज़र के लिए अदरक फेस मास्क
अदरक, शहद और ग्लिसरीन का मिश्रण एक नैचरल मॉश्चराइज़र के रूप में काम कर सकता है। ग्लिसरीन और शहद भी अदरक की तरह ही त्वचा को गहराई से मॉश्चराइज़र करते हैं। ये रूखी त्वचा के लिए एक शानदार मिश्रण है।
विधि
एक अदरक को घिस लें और उसमें तीन चम्मच शहद मिला लें।
फिर इसमें आधी कटोरी ग्लिसरीन मिलाएं।
इस फेसपैक को पूरे चेहरे पर लगा लें।
कुछ देर में सूखने के बाद पानी से अच्छी तरह से धो लें।
अदरक और ऑलिव ऑयल से सिर की मसाज
अगर आप स्कैल्प के इंफेक्शन और डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं और साथ ही साथ बाल भी बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए अदरक और ऑलिव ऑयल की मसाज बहुत अच्छी रहेगी। ऑलिव ऑयल डैंड्रफ हटाने और बाल बढ़ाने में मदद करता है। इससे बाल सुलझे हुए हो जाते हैं।
विधि
अदरक को घिसें और ऑलिव ऑयल के साथ मिला लें।
इससे अपनी स्कैल्प की 5 मिनट तक मसाज करें। और फिर रात भर के लिए छोड़ दें। आप अदरक के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अगली सुबह किसी अच्छे माइल्ड शैंपू से धोएं। कंडीशनर का इस्तेमाल न करें।
मूल स्रोत - 5 beauty benefits of ginger for your skin and hair
अनुवादक - Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।