hamburger icon
A
Read in English

डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर का करें ऐसे इस्तेमाल

अगर आपको Dark Circles हैं तो घरेलु उपाय आपकी इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

डार्क सर्कल्स आपके चेहरे का लुक बिगाड़ने का काम करते हैं। इन्हें छिपाने के लिए अक्सर ज़रूरत से ज्यादा मेकअप भी करना पड़ता है। वैसे तो बाज़ार में कई सारी ‘अंडर आई क्रीम’ मिलती हैं लेकिन उन क्रीम्स में कई प्रकार के केमिकल्स मिले होते हैं, जिससे आपकी डार्क सर्कल की समस्या भले ही कम हो जाए लेकिन त्वचा को कई प्रकार का नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अगर आप कोई नैचुरल और घरेलु उपाय अपनाएं तो आपके लिए वो अच्छा रहेगा। अगर आप किसी ऐसे ही असरदार घरेलु उपाय को अपनाना चाहती है तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, टमाटर का पल्प आपके डार्क सर्कल को दूर करने में कमाल कर सकता है, वो भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना।

टमाटर ही क्यों?

टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी, आयरन, सल्फर, पोटैशियम, फास्फोरस और कैल्शिम होते हैं। इसमें साथ ही, ब्लीचिंग तत्व भी होते हैं जो आपके डार्क सर्कल को लाइट करने में काफी अच्छी भूमिका निभाते हैं। (जानिये टमाटर के 5 स्वास्थ्य गुण)

कैसे करें इस्तेमाल

डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर करने के लिए टमाटर को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • कच्चे टमाटर के कुछ टुकड़े काट लें और उसे हाथ से ही दबाकर पल्प निकाल लें। अब अपनी उंगलियों की मदद से आंखों के आसपास के स्थान पर इसे लगाएं। 10 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धो लें।
  • एक चम्मच टमाटर के जूस में एक चम्मच नींबू का जूस मिलाएं। रूई इसमें डुबाकर डार्क सर्कल पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक के लिए सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • आप दो चम्मच टमाटर का पल्क, एक चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा बेसन मिलाकर पैक भी तैयार कर सकते हैं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और डार्क सर्कल पर लगा लें। 15 मिनट बाद धो लें।

टिप – टमाटर में शक्तिशाली ब्लीचिंग तत्व होते हैं इसलिए कई बार इसका इस्तेमाल जलन भी पैदा कर सकता है। अगर आपको बहुत अधिक जलन हो रही है, तो चेहरा तुरंत धो लें। ये डॉक्टर का बताया हुआ उपचार नहीं है। और न ही इसको लगाने से तुरंत परिणाम दिखेंगे। आपको कम से कम चार दिन इसका इस्तेमाल करना होगा।

मूल स्रोत – An excellent home remedy for dark circles — Tomato pulp

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ:

1: Shi J, Le Maguer M. Lycopene in tomatoes: chemical and physical properties affected by food processing. Crit Rev Biotechnol. 2000;20(4):293-334. Review. PubMed PMID: 11192026.


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।