... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
शादी के पहले हर लड़की खुद को ब्यूटी से लेकर वेट हर मामले में एकदम परफेक्ट दिखना चाहती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए वे घर पर ही उबटन लगाने से लेकर होममेड पैक आदि लगा सकती है। यहां तक कि ब्यूटी पार्लर जाने से पहले वे बालों को घर पर नारियल तेल लगाकर शाइनी और सिल्कीबना सकती है। ये तो रहा ब्युटी के बारे में लेकिन जब बात वेट के बारे में आती है तो विशेष रूप से ध्यान देने की ज़रूरत होती है। न्यूट्रिशनिस्ट नेहा चांदना ने एक सैंपल डायट प्लान शेयर किया है जिसके मदद से आप आसानी से कई किलो वज़न घटा सकते हैं। शादी के पहले क्रैश डायट और बुरी तरह से डायटिंगकरके उस दिन बेहोश होने या तबियत खराब करने से अच्छा है आप शादी के छह महीने पहले से इस तरह के डायट प्लान को फॉलो करें।
इस डायट प्लान से आपका फैट भी बर्न होगा और आप फिट रहकर वेट लॉस कर पायेंगे।
• मॉर्निंग- ग्रीन टी+1 फल
• ब्रेकफास्ट- 1 बाउल ओट्स पॉरेज/ पोहा/ इडली/ उपमा
• मीड मॉर्निंग- 1 फल+ 4 बादाम/ अखरोट
• लंच-सलाद+ 2 रोटी / 1 कप ब्राउन राइस + सब्जी + दाल + दही
• इवनिंग- होल वीट ब्रेड सैंडवीच / भेल (सेव रहित) / स्प्राउट
• डिनर- सूप, सलाद, सब्जी /चिकन / मछली + रोटी
• बेडटाइम- 1 कप स्कीम्ड मिल्क
अगर आपके पास शॉपिंग वैगरह के कारण समय की कमी है तो आप इस डायट प्लान को विवाह के तीन महीने पहले से फॉलो अप कर सकते हैं।
मॉर्निंग- ग्रीन टी+ 2 खजूर
ब्रेकफास्ट- ओट्स उपमा/ ओट्स डोसा
मीड मॉर्निंग- 1 फल + 4 बादाम/ अखरोट
लंच- सलाद + 1 रोटी / 1 कप ब्राउन राइस + सब्जी + दाल + दही
इवनिंग- 1 फल
डिनर- सूप+ सलाद+ सब्जी/ चिकन/ मछली
बेडटाइम- 1 कप स्कीम्ड मिल्क
अगर शादी के तीस दिन ही बचे हैं और वेट लॉस नहीं हुआ है इसके लिए फिक्र करने की ज्यादा ज़रूरत नहीं है। हमारी डायटिशियन हेल्दी डायट प्लान के बारे में बता रही है जिनको फॉलो करने के साथ आपको एक्सरसाइज़ भी करने पड़ेंगे जिससे आप अपने दुल्हन के कपड़े में पूरी तरह से फिट आ सकें।
मॉर्निंग- ग्रीन टी + 2 खजूर
ब्रेकफास्ट- फल + नट्स
मीड मॉर्निंग- 1 बाउल स्प्राउट + पल्सेस का सलाद
लंच- सलाद + सब्जी + दाल + दही
इंवनिंग- सूप
डिनर – सलाद / स्टर फ्राई + सब्जी / चिकन / मछली
बेडटाइम – 1 कप स्कीम्ड मिल्क
अगर आप छह महीने पहले से भी डायट प्लान को फॉलो कर रहे हैं तो बाद में तीन महीने और एक महीने के प्लान को भी फॉलो कर सकते हैं। लेकिन याद रहें डायट और एक्सरसाइज़ के अलावा खुश और तनाव रहित रहना भी ज़रूरी है ताकि आपके जिंदगी का स्पेशल दिन खुशियों भरा हो सके।
चित्र स्रोत: Shutterstock