... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 6, 2021 10:27 AM IST
1 गिलास शराब और इस मछली के पकौड़े आपकी स्किन को बनाएंगे कोमल, दूर होंगे चेहरे के दाग-धब्बे
साल 2020 लोगों का जैसे-तैसे कट गया लेकिन 6 महीनों तक घर में बैठे-बैठे महिलाओं का ब्यूटी रूटीन जरूर गड़बड़ा गया। 2021 के आने पर लोगों को वैक्सीन की आस के सहारे राहत की खबर मिली है और अब नए-नए लक्ष्य बनना शुरू हो गए हैं। पिछले साल के मुकाबले भले ही इस बार थोड़ी उम्मीद ज्यादा है लेकिन इस वक्त कुछ भी कहना सही नहीं होगा कि आगे क्या होने वाला है। सबसे जरूरी बात इस साल भी हमें खुद की देखभाल (foods for healthy skin) करने की जरूरत है और अगर आप चाहते हैं या फिर चाहती हैं कि आपकी प्राकृतिक सुंदरता बरकरार रहे तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो साल भर आपके चेहरे की चमक (foods for healthy skin) बरकरार रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये तरीका।
मछली में मौजूद फैट हेल्दी स्किन को बनाए रखता है। विशेष रूप से, सैल्मन और अन्य ऑयली फिश मछलियों में आवश्यक ओमेगा -3 फैट पाया जाता है, जो स्किन को कोमल बनाए रखता है और एक्जिमा जैसी स्थितियों को कम करने में भी मदद करता है। अमेरिकी स्किन एक्सपर्ट ओमेगा -3 को त्वचा की सूजन को कम करने के साथ-साथ चेहरे की सिकुड़न और झुर्रियों को कम करने का एक महत्वपूर्ण कारक मानते हैं। सप्ताह में एक से दो बार मछली (foods for healthy skin) का सेवन करने से आपकी स्किन को काफी फायदा मिलता है।
अगर आपको दिन भर के थकाऊ काम के बाद एक गिलास शराब पीना पसंद है, तो आपके लिए एक और अच्छी खबर है। जी हां, अंगूर से बनी शराब में रेस्वेराट्रोल होता है, जो सबसे शक्तिशाली एंटी-एजिंग एंटीऑक्सिडेंट्स में से एक है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि यह स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़कर चेहरे को जवां बनाए रखने में मदद कर सकता है। अगर आप हर दूसरे दिन एक छोटा गिलास रेड वाइन पीते हैं तो आपको अपना चेहरा जवां (foods for healthy skin) बनाए रखने में मदद मिलेगी।
चेहरे को ऊर्जावान और झुर्रियों से मुक्त बनाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है पीठ के बल सोना। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, एक ही स्थिति में सोना झुर्रिया का कारण बन सकता है, जो उठने के बाद भी गायब नहीं होतीं। इसके अलावा, एक तरफ सोने से गाल और ठुड्डी पर झुर्रियां बढ़ जाती हैं, जबकि पेट के बल सोने से आपकी भौंहें बड़ी हो सकती हैं।
अपनी स्किन को धब्बों से बचाने के लिए, सफेद ब्रेड से दूर रहना ही फायदेमंद है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि डाइट से मुंहासों पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन से ये पता चला है कि लो -ग्लाइसेमिक इंडेक्स डाइट धब्बों (foods for healthy skin) को कम करने में मदद करती है। इसका मतलब ये है कि सफेद रिफाइन्ड कार्ब जैसे कि ब्रेड, अनाज और पास्ता को अपनी डाइट से बाहर करने की जरूरत है।