Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बालों में कलर करवाना अब सिर्फ मजबूरी ही नहीं रहा, बल्कि फैशन भी बन गया है। युवा अपने बालों को ट्रेंडी लुक देने के लिए तरह-तरह के हेयर कलर और शेड्स ट्राई करते हैं। वहीं वे लोग जिनके बाल असमय सफेद हो गए हैं वे भी बालों को कलर कर ट्रेंडी लुक पा सकते हैं। आप भी अगर पहली बार अपने बाल कलर करवा रहे हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
केमिकल प्रोसेस : इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि हेयर कलर एक केमिकल प्रोसेस है। यह किसी भी तरह नेचुरल नहीं कहा जा सकता। इसलिए बालों को कलर करवाने से पहले यह जरूर सोच लें कि आप वाकई हेयर कलर करवाने के लिए तैयार हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें - फेशियल ब्रश का कर रहीं हैं इस्तेमाल, तो इन बातों का भी रखें ध्यान
महिलाएं खूब करवाती हैं कलर : बालों में कलर करने का चलन पिछले कुछ सालों में तेजी के साथ बढ़ा है। एक आंकड़े के मुताबिक करीब 75 फीसदी महिलाएं अपने बालों में रंग कराती हैं। वहीं उम्रदराज पुरुष भी अपने बालों में कलर करा रहे हैं। लेकिन कलर करने में जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। कलर कई तरह का होता है जैसे नेचुरल कलर, टेम्परेरी कलर और परमानेंट हेयर कलर।
यह भी पढ़ें –इस तरह लगाएंगी लिप्स्टिक तो पूरे दिन दिखेंगी खूबसूरत
एलर्जिक रिएक्शन: हेयर डाई से होने वाला एलर्जिक रिएक्शन मामूली असर वाला या फिर गंभीर दोनों हो सकता है। बालों में कलर करने के बाद यदि आपको सिर की त्वचा में मामूली जलन या सनसनाहट महसूस होती है तो यह एलर्जी की शुरूआत हो सकती है। यदि कलर करने के बाद आपके माथे, कान, गर्दन के पीछे सूजन और आंखों में जलन की शिकायत होती है तो यह एलर्जी का गंभीर मामला हो सकता है।
यह भी पढ़ें – जोखिम भरी है बट सर्जरी, सोच संभलकर लें फैसला
जरूर पढ़ें निर्देश : एलर्जिक अटैक से बचने के लिए पैच टेस्ट अच्छा उपाय है। पैच टेस्ट, किसी प्रोडक्ट के प्रति आपकी त्वचा की संवेदनशीलता को दर्शाता है। इसके साथ ही आपको एलर्जिक रिएक्शन से भी बचाता है। इसलिए हेयर डाई का मिश्रण बनाते समय लेबल पर दिए गए निर्देशों को पढ़ लें।
ऐसे करें ट्राई : कान के पीछे का हिस्सा सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। यह किसी भी प्रकार के एलर्जिक रिएक्शन के लक्षणों को तुरंत दिखाता है। आप रुई के टुकड़े को हेयर डाई के मिश्रण में डुबाकर कान के पीछे लगा लें। इसे 24 घंटे तक लगाकर रखने से आप एलर्जी के प्रकोप से बचे रहेंगे। यदि आप हेयर डाई को निर्धारित समय से ज्यादा लगाकर रखते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है।
ये हो सकता है बचाव : यदि आपको एलर्जिक रिएक्शन होने का खतरा लगता है तो किसी भी परेशानी से बचने के लिए पानी की धार से अपने बालों को धो लें। इससे हेयर कलर आपके बालों से साफ हो जाएगा। यदि फिर भी आपके बालों में कोई केमिकल रह गया है तो आप क्लेरिफाइंग शैम्पू से इसे हटा सकती हैं।