त्वचा की सतह पर पिंपल्स से राहत पाने के 4 असरदार उपाय

त्वचा की सतह पर पिंपल्स होने से काफी दर्द और बेचैनी होती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 15, 2017 4:46 PM IST

इसमें कोई शक नहीं है कि पिंपल्स आपकी सुंदरता को फीका कर सकते हैं। खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए यह बड़ी समस्या है क्योंकि उन्हें पिंपल्स होने का अधिक खतरा होता है। त्वचा की सतह के नीचे खासकर ठोड़ी या नाक की किनारों पर पिंपल्स होने से बहुत परेशानी होती है। सतह पर पिंपल्स होने से काफी दर्द और बेचैनी होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो डर्मटोलोजिस्ट डॉक्टर सेजल शाह आपकी मदद कर सकती हैं।  सेजल आपको कुछ टिप्स दे रही हैं, जिनके जरिये आप इनसे राहत पा सकते हैं।

टी बैग कॉम्प्रेस- आप इनसे राहत पाने के लिए गर्म टी बैग से कॉम्प्रेस कर सकते हैं। इससे ना केवल सतह से पिंपल को हटाने में मदद मिलती है बल्कि काली चाय में टैनिन होते हैं जिससे इन्फ्लेमेशन और रेडनेस कम करने में भी मदद मिलती है।

1) हाइड्रोकार्टिसोन क्रीम- आप प्रभावित हिस्से पर हाइड्रोकार्टिसोन क्रीम लगा सकते हैं और उस हिस्से को बैंड-ऐड से कवर कर सकते हैं। इससे इन्फ्लेमेशन कम होती है और सिर के पिंपल्स से राहत मिलती है।

2) टिश्यू से दबाना- अगर आप ऐसे फोड़ना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। उंगलियों पर टिश्यू लपेटकर पिंपल को दबा सकते हैं। दाने को दबाने से बैक्टीरिया स्किन के अन्दर जा सकते हैं। दाना फोड़ने के बाद आपको प्रभावित हिस्से को टच नहीं करना चाहिए और एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगनी चाहिए।

3) डॉक्टर के पास जाएं- अगर आपके सभी प्रयासों के बाद भी दाने सतह पर से नहीं जा रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेनी चाहिए। एक कॉर्टिसोन स्पॉट उपचार सिर्फ आपकी मदद कर सकता है।

इस बात का रखें ध्यान

जब प्रभावित हिस्सा सूखने लगे तो, आपको उस पपड़ी को नहीं उतारना चाहिए। बेशक उसमें खुजली होती है लेकिन उसे टच ना करें। पपड़ी से जख्म जल्दी ठीक होता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.