... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 24, 2017 6:07 PM IST
केमिकल वाले ट्रीटमेंट कराकर मेरी वाइफ के बाल बहुत ज्यादा ख़राब होने लगे थे। सच तो यह है कि शुरूआती दिनों में उसने बालों की सही तरह देखभाल नहीं की, जैसे तेल लगाना या मॉइस्चराइजिंग करना। खैर इसका परिणाम यह हुआ कि अब उसके बाल नैचुरल हैं। हालांकि बालों को नैचुरल होने में कुछ स्ट्रगल करना पड़ा। चलिए जानते हैं उसके बाल कैसे नैचुरल हुए और इस बीच उसे क्या-क्या परेशानियां हुई।
1) डीआईवाई हेयर प्रोडक्ट समेली हैं
कुछ उत्पाद स्मेली और गंदे हो सकते हैं। मेरी वाइफ हमेशा बनाना मास्क लगाती थी जिससे उसके बालों से हमेशा फ्रूटी स्मेल आती थी। केला इतना चिकना होता है कि कई बार धोने के बाद भी साफ नहीं होता है। वो हमेशा प्याज का रस भी लगाती थी जिससे बहुत ज्यादा स्मेल आती थी।
2) सभी नैचुरली चीजों का इस्तेमाल भी है हानिकारक
क्या आप बालों पर सेब का सिरका लगाती हैं? कई बार मेरी वाइफ ने बालों के छिद्रों के बेहतर बनाने के लिए इसे बालों पर लगाया। लेकिन कई बार यह आंखों में चला जाता था जिससे काफी जलन होती थी। उसने डैंड्रफ से बचने के लिए नींबू और दही भी ट्राई की, जिससे उसे कोल्ड हो जाता था।
3) यह समय लेता है
अपने नैचुरल हेयर की देखभाल रखने में समय लगता है। कल्पना कीजिए कि रात में अपने बालों को अलग करना, इसे मॉइस्चराइज करना और रेशम के दुपट्टा के साथ बांधना। कंडीशनिंग और हेयर मास्क का उपयोग करने का मतलब यह भी है कि आप अपने बालों पर काफी समय खर्च कर रहे हैं।
4) इन्फेक्शन का खतरा
क्या आपने कभी मॉइस्चराइजिंग हेयर मास्क लगाकर और बालों को टोपी में लपेटकर रातभर छोड़ा है? मेरी वाइफ ने कई बार ऐसा किया जिससे उसे कई बार फंगल इन्फेक्शन भी हो गया था। इसका कारण यह था कि सिर में नमी बनी रहती थी।
5) खर्चा भी ज्यादा होता है
आपका पता होना चाहिए कि सल्फेट आपके बालों के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आपको लगता है सल्फेट-फ्री होने या हर्बल शैंपू का उपयोग करने से आप बहुत सारे पैसे बचा सकते हैं, तो आप गलत हैं। क्योंकि सल्फेट-फ्री या हर्बल शैंपू भी काफी महंगे होते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock