
Also Read
With the onset of winter, do you also experience hair fall dry scalp leading to dandruff and making your scalp feel itchy and unhealthy? If you are one of those who fall into this category, then continue to read on. Seeemaa Budhraja, Nutritionist at Chicnutrix, shares some easy ways to treat and repair hair damage in winter.
सर्दियों का मौसम बालों के लिए कभी अच्छा नहीं होता है। इस मौसम में बालों का झड़ना, रूसी, बालों का रूखापन आदि कई गंभीर समस्या आपको देखने को मिल सकती हैं। इसे ठीक करने के लिए हम लाख प्रयास करते हैं मगर उपाय नहीं मिल पाता है, जबकि इन समस्याओं का उपचार हमारे किचन में मौजूद है। किचन में तमाम ऐसी औषधियां मौजूद होती हैं किसके माध्यम से बालों की सही देखभाल (Winter Hair Care Tips) की जा सकती है। इससे बालों का झड़ना (Hair Fall), टूटना, सफेद होना, रूखे बाल और रूसी समेत तमाम समस्याएं ठीक हो जाती हैं। यहां हम आपको पांच ऐसे ही जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपके किचन में मौजूद हैं और बालों के लिए (Winter Hair Care Tips) किसी औषधि से कम नहीं है।
मेथी के बीज एक औषधि होती है जो बालों की मजबूती के लिए जाना जाता है। यह बालों को मुलायम-चमकदार और झड़ने से बचाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले मेथी को भिगो दें जब पानी अवशोषित हो जाए तो उसे पीस लें। अब इसमें शुद्ध सरसों का तेल या नारियल का तेल मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो इसे पानी से धो लें।
सर्दियों में बालों को झड़ने की समस्या के लिए प्याज एक बेहतरीन औषधि है, इसे इस्तेमाल करने के लिए प्याज को पीस लें उस का रस निकाल लें। प्याज के रस को बालों की जड़ों में लगाएं ऐसा हफ्ते में कम से कम 3 बार कर सकते हैं, इससे बालों का झड़ना भी कम होगा और बाल मजबूत होंगे।
सरसों का तेल को एक घरेलू तेल माना जाता है जिसका उपयोग आमतौर पर सब्जियां बनाने में किया जाता है। सरसों के तेल को बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सरसों के तेल का सप्ताह में दो से तीन दिन नियमित रूप से सिर में मसाज करने से ना सिर्फ बाल मजबूत होते हैं बल्कि झड़ना भी कम हो जाता है। कई बार तो देखा गया है जो लोग सिर्फ सरसों का तेल ही इस्तेमाल करते हैं उनके बाल असमय सफेद नहीं होते हैं।
एलोवेरा या घृतकुमारी आजकल काफी चर्चा में है। कुछ लोग पेट ठीक रखने के लिए इसका जूस पीते हैं तो वही यह चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। मगर एलोवेरा का एक और काम है बालों को मजबूत करना। एलोवेरा की पत्तियों को पीस लें उस का रस लेकर उसमें नारियल तेल मिला दें। मिश्रण को बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद पानी और किसी आयुर्वेदिक शैंपू से बालों को धो लें।
अंडे बालों को शाइनी और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह फॉलिकल को स्ट्रांग बनाते हैं। अंडे को दही के साथ मिक्स करके नियमित रूप से सप्ताह में तीन बार बालों में लगा सकते हैं। 30 मिनट बाद बालों को धो लें।