
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 4, 2022 4:50 PM IST
fenugreek benefits for hair in hindi
बालों को घना और चमकदार बनाने के लिए आपने मंहगे प्रोडक्ट्स तो बहुत यूज किए होंगे और आपके साथ भी कई बार तो ऐसा भी हुआ होगा कि प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद करने के बाद ही रिजल्ट आना भी बंद हो जाता है। वहीं कुछ प्रोडक्ट्स तो ऐसे होते हैं कि जिन बालों पर असर ही नहीं होता है और हमनें केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में तो बात ही शुरू नहीं की। क्योंकि आप जानते ही हैं कि कुछ केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स आपके बालों की क्या हालत कर सकते हैं। यही कारण है कि आज भी काफी सारे लोग बालों संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। मेथी भी इन्हीं प्रभावशाली घरेलू चीजों में से एक है, जो बालों संबधी कई समस्याओं को दूर कर सकती है। अगर आप भी बालों में डैंड्रफ या किसी अन्य दिक्कत से परेशान हैं, तो मेथी से मिलने वाले ये हेयर बेनिफिट्स के बारे में जरूर जानें -
मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों में हुए डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करता है। दो बड़े चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह उन्हें पीस कर लेप बना लें। इस लेप को दो घंटे तक बालों की जड़ों में लगा कर रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी के साथ धो लें।
जिन लोगों को हेयर फॉल की दिक्कत है, उनके लिए भी मेथी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद ऑप्शन हो सकता है। दो चम्मच मेथी को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें और सुबह पानी से निकालकर उन्हें पीस लें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगा लें।
मेथी में बालों को सिल्की व नरम बनाने वाले गुण भी होते हैं, इसलिए अगर आपके बालों में रूखापन रहता है, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। रातभर भिगी हुई मेथी को सुबह पीस लें। बालों को शैंपू करके सुखा लें और फिर इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। कम से कम दो घंटे तक मेथी के पेस्ट को बालों पर लगा रहने दें और फिर उसके बाद शैंपू कर लें।
कुछ लोगों को बालों में रूखेपन की शिकायत रहती है, तो कुछ लोगो अपने चिपचिपे बालों से परेशान होते हैं। लेकिन दोनों समस्याओं का सॉल्यूशन मेथी में है। अगर आपके बालों में चिपचिपापन ज्यादा है, तो आप मेथी के लेप को दही में मिलाकर उसे बालों में लगा सकते हैं।