Feet Care Tips: गर्मियों में पैरों को रखें खूबसूरत और मुलायम, अपनाएं ये टिप्स

गर्मियों में पैरों की देखभाल काफी मुश्किल हो जाती है। पैरों की सही से देखभाल ना होने के कारण इसमें रूखापन, एड़ियों का फटना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में हमें अपने पैरों का खास ख्याल (Feet Care Tips) रखना जरूरी होता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 6, 2020 8:16 AM IST

Feet Care Tips : सर्दियों में पैरों की देखभाल करना बहुत ही आसान होता है, क्योंकि इस मौसम में हम ज्यादातर समय मौजे और पैर बंद जूते पहने रहते हैं, लेकिन गर्मियों में पैरों की देखभाल काफी मुश्किल हो जाती है। पैरों की सही से देखभाल ना होने के कारण इसमें रूखापन, एड़ियों का फटना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में हमें अपने पैरों का खास ख्याल (Feet Care Tips) रखना जरूरी होता है। आइए आज जानते हैं कुछ खास टिप्स (Feet Care Tips) जिससे आप अपने पैरों को खूबसूरत और मुलायम बना सकते हैं-

अपने पैरों को बनाएं खूबसूरत और मुलायम (Summer Feet Care Tips)

क्यूटिकल्स हटाएं

अपने पैरों की उंगलियों को हर सप्ताह अच्छे से साफ करें। अपने पैरों के नाखूनों पर क्यूटिकल ऑयल रगड़ें। इसके बाद करीब 10 मिनट तक पैरों को हल्के गुनगुने पानी में भिगोएं। इसके बाद पेडीक्योर किट से पैरों के क्यूटिकल्स को हटाएं। अगर आप घर पर पैरों को साफ नहीं कर पा रहे हैं, तो करीब दो हफ्ते में एक बार पार्लर जाकर भी पेडीक्योर करा सकती हैं।

एक्सफोलिएट करें

अपने पैरों को मुलायम बनाने के लिए उसमें एक्सफोलिएट जरूर करें। नियमित रूप से अपने पैरों की सफाई करें और डेड स्किन को हटाएं।  पैरों को अच्छे से स्क्रब करें। इसके साथ ही रोजाना नहाते समय एड़ियों को रगड़ कर साफ करें।आप गुनगुने पानी में भी पैरों को भिगोकर डेड स्किन को निकाल सकती हैं।

मॉइश्चराइजर लगाएं

चेहरे के स्किन के साथ-साथ अपने पैरों के स्किन को भी अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। रात में सोने से पहले अपने पैरों पर फुट क्रीम लगाएं। इससे आपके पैर मुलायम होंगे। इसके बाद बादाम ऑयल या फिर जैतून के तेल से पैरों की उंगलियों की अच्छी तरह से मसाज करें। इससे आपके पैर काफी खूबसूरत नजर आएंगे।

ज्यादा गर्म पानी में न डालें पैर

पैरों को भिगोने के लिए अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। इससे आपके पैरों की स्किन खराब हो सकती है। पैरों को साफ करने के लिए गुनगुना पानी लें। इसमें शैंपू की कुछ बूंदे डालें और फिर अपने पैर को अच्छी तरह से साफ करें।

चेहरे पर पाएं मलाई जैसा गोरापन, बेसन में मिलाएं किचन में रखी ये चीजें

स्किन और बालों में जान डालता है एलोवेरा बटर, जानें बनाने का सही तरीका

रात में सोने से पहले फॉलो करें ये 5 स्किन केयर टिप्स, चेहरे पर हमेशा रहेगा निखार

हाथ बार-बार धोने से हो गए हैं रूखे और बेजान, तो इन घरेलू टिप्स से करें मुलायम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source