एक ही रात में ठीक हो जाएंगे पिम्पल्स, चेहरे पर लगाएं ये 2 चीज़ें

अक्सर, लोग ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं जो, रातोंरात पिम्पल्स को छुपाने ये दबाने का काम करें। लेकिन, कई बार आपके ये तरीके ग़लत भी हो सकते हैं और चेहरे पर लगायी जाने वाली चीज़ों से स्किन को साइड-इफेक्ट्स हो सकता है। ऐसे में आप इन नैचुरल चीज़ों को चेहरे पर लगाएं। इससे, आपकी स्किन को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा और पिम्पल भी जल्द से जल्द ठीक होने लगेंगे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 13, 2020 8:35 PM IST

Fast Ways to Treat Pimples:  पिम्पल्स की समस्या से राहत पाना बहुत मुश्किल होता है। इसीलिए, लोग इस परेशानी से बचने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन, कई कोशिशों के बावजूद कई लोगों के लिए पिम्पल्स की परेशानी हो जाती है। चेहरे पर जमा सीबम या चिपचिपापन, मेकअप, प्रदूषण से लेकर कई मौसमी कारणों और कुछ फूड्स से एलर्जी की वजह से (pimple causes) चेहरे पर बड़े-बडे पिम्पल दिखायी देने लगते हैं। जिसे देख लोग बहुत दुखी हो जाते हैं। लेकिन, सबसे ज़्यादा बुरा तब लगता है जब, कहीं किसी पार्टी या अन्य ज़रूरी समारोह में जाना हो।

ऐसे में लोग ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं जो, रातोंरात पिम्पल्स को छुपाने ये दबाने का काम करें। लेकिन, कई बार आपके ये तरीके ग़लत भी हो सकते हैं और चेहरे पर लगायी जाने वाली चीज़ों से स्किन को साइड-इफेक्ट्स हो सकता है। ऐसे में आप इन नैचुरल चीज़ों को चेहरे पर लगाएं। इससे, आपकी स्किन को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा और पिम्पल भी जल्द से जल्द ठीक होने लगेंगे। (Quick Ways to Treat Pimples)

एक ही रात में ठीक हो जाएंगे पिम्पल्स, लगाएं ये 2 चीज़ें(Quick Ways to Treat Pimples) :

शहद

अपने एंटीबैक्टेरियल गुणों की वजह से शहद स्किन पर लगाने के लिए बिल्कुल सेफ और कारगर है। शहद लगाने से पिम्पल्स की समस्या कम हो सकती है। हनी या शहद स्किन में छुपे बैक्टेरिया को खत्म करता है। जिससे, मुंहासे भी कम होते हैं।

ऐसे लगाएं चेहरे पर शहद

रात में सोने से पहले चेहरे पर पिम्पल्स पर शहद लगाएं। इसे रातभर यूं ही लगा रहने दें। चाहें तो किसी रूई के टुकड़े या बैंडएड से भी इसे कवर कर सकते हैं। अगले दिन सुबह उठने के बाद चेहरे को सादे पानी से साफ करें। इससे पिम्पल्स कम होने लगेंगे। साथ ही डेड स्किन भी साफ हो जाएगी। जिससे, चेहरे पर ग्लोइंग निखार आएगा।

नीम की पत्तियां हैं पिम्पल्स का नैचुरल इलाज

जैसा कि, नीम की पत्तियां, नीम की छाल का पाउडर और नीम का तेल, सभी स्किन के लिए फायदेमंद हैं। इसीलिए, आप इनका उपयोग पिम्पल से राहत पाने के लिए भी कर सकते हैं। नीम के गुणकारी तत्व त्वचा में सीबम बनाने वाली ग्रंथियों को आराम दिलाते हैं। जिससे, कम सीबम का उत्पादन होता है। इसी तरह, त्वचा में छुपे बैक्टेरिया को भी नीम खत्म करता है। इसीलिए, पिम्पल और एक्ने की समस्या के लिए नीम कारगर है।

ऐसे करें नीम का प्रयोग

मुल्तानी मिट्टी में पानी और नीम का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद इस पानी से साफ करें। ऑयली स्किन के लिए रोज़ाना और नॉर्मल-ड्राई स्किन के लिए हर दूसरे दिन इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे, स्किन साफ और हेल्दी बनेगी। साथ ही पिम्पल्स भी कम होंगे।

इसी तरह नीम की पत्तियों को पानी के साथ उबालें। इस पानी से रोज़ाना चेहरा धोएं। इससे, नीम के फायदे आपकी स्किन को मिलेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source