झुर्रियों, डार्क सर्कल समेत चेहरे की तमाम समस्याओं से दिलाता है छुटकारा फेशियल योग, जानें इसे करने की विधि

फाइन लाइन्स से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो खूब हंसे और होंठ और नाक के बीच के हिस्से को दबाएं। उभरे हुए हिस्से को कम से कम 20-30 बार दबाकर रखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 19, 2019 2:32 PM IST

चेहरे की परेशानियों से बचने के लिए योग भी आपकी मदद कर सकता है। यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं खासकर फेशियल योग, तो चेहरे की त्वचा हेल्दी रहती है। उसमें कसाव आता है। मुंहासे, झुर्रियों, काले घेरे आदि से भी छुटकारा मिलता है। फेशियल योग करने से आपको केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह अकेले ही आपको चेहरे की समस्याओं से बचाए रहने के लिए काफी है। फेशियल योग आपके चेहरे की त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है, जिससे आपकी खूबसूरती बढ़ती है। जानें, कैसे करें फेशियल योग और इससे त्वचा को क्या लाभ होते हैं...

एंटी एजिंग के लिए ऐसे बनाएं अपना डायट प्लान

झुर्रियों से बचाए

अक्सर कम उम्र में ही झुर्रियों की समस्या से महिलाएं परेशान रहती हैं। फेशियल योग के नियमित अभ्यास से आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले गहरी सांस लें। मुंह में ढेर सारा हवा भर लें। पांच सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। चेहरा बिल्कुल गुब्बारा सा फूला हुआ नजर आना चाहिए। इससे चेहरे की त्वचा में कसाव आएगा साथ ही फेफड़े भी हेल्दी रहेंगे। इससे गालों की झुर्रियां दूर होती हैं। ऐसा पांच से आठ बार करें।

इसे भी पढ़ें:- साबुन नहीं घर में बने इन क्लिंजर से करें चेहरा साफ, दिखेंगी खूबसूरत

गालों की चर्बी कम करने के लिए योग

इसके लिए अपने गालों पर हल्के हाथों से मारें। ऐसा करने के लिए सुखासन में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों की उंगुलियों से अपने गालों को लगातार थपथपाएं। इसे प्रतिदिन पांच मिनट करेंगी, तो चेहरा खूबसूरत बनेगा।

फाइन लाइन्स

नाक, गाल, आंखों और होंठों के आस-पास लकीरें नजर आती हैं, तो फेशियल योग से छुटकारा पा सकती हैं। इसे करने के लिए खूब हंसे और होंठ और नाक के बीच के हिस्‍से को दबाएं। उभरे हुए हिस्‍से को कम से कम 20-30 बार दबाकर रखें।

इसे भी पढ़ें:- झुर्रियों से बेजान दिखती है चेहरे की त्वचा, इन स्किन केयर टिप्स से दूर करें यह समस्या

हंसना भी है जरूरी

हास्‍यासन करने से चेहरे पर ग्लो आती है। खूब जोर-जोर से हंसे। हंसने के दौरान शरीर की सभी मांसपेशियों की कसरत होती है। जोर-जोर हंसने से फेफड़ों में अधिक ऑक्सीजन जाती है, जिससे रक्त शुद्ध होता है। रक्त शुद्ध होने का असर चेहरे पर भी नजर आता है।

चेहरे पर आए निखार

कपोल शक्ति विकासक योग चेहरे प‍र निखार लाने के लिए बहुत अच्‍छा योगासन है। सबसे पहले आप सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं। दोनों हाथों की आठों उंगुलियों के आगे के भाग को आपस में मिलाकर दोनों अंगूठे से दोनों नाकों के छिद्रों को बंद करें। फिर सांस अंदर खींचें। अब दोनों अंगूठों से नाक के छिद्रों को बन्द करें। गालों को गुब्बारे की तरह फुलाएं और अपनी क्षमता के अनुसार सांस रोककर धीरे-धीरे सांस को बाहर निकालें। यह अभ्यास कम से कम 20 बार करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source