फेशिअल हेयर हटाने के लिए करती हैं वैक्सिंग? तो रखें इन बातों का ध्यान

जब बात चेहरे पर वैक्सिंग (Facial Waxing) कराने की आती है तो, आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत पड़ती है। फेस वैक्स (Face Wax) कराना आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। क्योंकि, फेस वैक्सिंग करते समय ज़रा-सी भी चूक आपके चेहरे की सुंदरता बिगाड़ सकती है।  इसीलिए. जब भी फेस वैक्सिंग करानी हो तो, इन बातों का ध्यान रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 14, 2020 12:51 PM IST

Facial Waxing:  स्मूद और हेयर-फ्री स्किन के लिए लड़कियां ही नहीं लड़के भी वैक्सिंग (Waxing) कराते हैं। हाथों पैरो, फोरहेड, अपर लिप्स और बैक पर मौजूद अनचाहे बालों (Unwanted Hair) को हटाने के लिए वैक्सिंग एक बहुत ही लोकप्रिय तरीका है। हालांकि, हाथों और पैरों पर वैक्सिंग सेफ और कम झंझटभरी महसूस होती है। लेकिन, जब बात चेहरे पर वैक्सिंग (Facial Waxing) कराने की आती है तो, आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत पड़ती है। फेशिअल वैक्सिंग (Facial Wax) कराना आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। क्योंकि, फेशिअल वैक्सिंग (Unwanted Facial Hair) करते समय ज़रा-सी भी चूक आपके चेहरे की सुंदरता बिगाड़ सकती है।  इसीलिए. जब भी फेस वैक्सिंग करानी हो तो, इन बातों का ध्यान रखें। (Beauty Tips in hindi)

फेशिअल वैक्सिंग के लिए टिप्स  (Tips for Facial Waxing)

  • अगर आप वैक्सिंग के लिए पार्लर जा रही हैं तो, पहले वहां की साफ-सफाई देख लें। अगर पार्लर में हाइजिन का ख्याल नहीं रखा जाता तो, इससे आपकी स्किन पर इंफेक्शन हो सकता है। इसीलिए, हाइजिन के मामले में समझौता ना करें। (How to do Facial Waxing at Home)
  • कुछ लड़कियां घर पर ही वैक्सिंग करती हैं। लेकिन, चेहरे की स्किन बहुत संवेदनशील होती है। इसीलिए, फेस पर वैक्सिंग तभी करें, जब आप इसके लिए पूरी तरह तैयार हों। बेहतर तो यही होगा कि आप घर पर फेस वैक्स ना ही करें।
  • वैक्सिंग सही तरीके से ना करने से स्किन इंफेक्शन बढ़ सकता है। इससे, त्वचा में रैशेज़, पिम्पल्स और डार्क स्पॉट्स बन सकते हैं। इसीलिए, ज़रूरी हो तो ही फेस वैक्सिंग करें। (Beauty Tips in hindi)
  • फेस वैक्सिंग के नुकसान भी हैं। इससे, रिंकल्स या झुर्रियां जल्दी दिखायी देने लगती हैं। दरअसल, वैक्सिंग से स्किन की कसावट कम हो जाती है। जिससे, त्वचा लटक सकती है और रिंकल्स के तौर पर आपकी उम्र ज़्यादा दिखा सकती है। (Face Wax Tips)
  • वैक्सिंग करने के बाद चेहरे की मसाज करें। इसके लिए बर्फ या अच्छी स्किन क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे, स्किन की जलन और रैशेज़ कम हो जाते हैं।
  • इस बात का भी ध्यान रखें कि वैक्सिंग कराने के बाद आपकी त्वचा सीधे धूप के सम्पर्क में ना आए।
  • वैक्सिंग के तुरंत बाद किचन में खाना ना पकाएं। कूकिंग गैस से त्वचा को नुकसान हो सकता है।

एक ही रात में ठीक हो जाएंगे पिम्पल्स, चेहरे पर लगाएं ये 2 चीज़ें

 मॉनसून में बढ़ रहे हैं चेहरे पर पिम्पल्स, तो आज़माएं ये 5 घरेलू उपाय

Maskne: मास्क पहनने से होता है 'मास्क्ने', जानें इस खास एक्ने से स्किन को बचाने के लिए टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source