Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Facial ke Bad Face Par Kya Lagaye: चेहरे की अशुद्धियों को मिटाने और त्वचा की गहराई से सफाई करवाने के लिए अक्सर लोग फेशियल का सहारा लेते हैं। इसके अलावा, फेशियल करवाने से चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ती है। फेशियल करवाने से स्किन ग्लोइंग बनती है और स्किन से सारे डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। फेशियल करवाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। फेशियल करवाने के बाद चेहरे की रंगत में सुधार होता है। हालांकि, फेशियल के फायदे तभी मिलते हैं, जब आप फेशियल करवाने के बाद त्वचा की पूरी देखभाल करते हैं। फेशियल के बाद सही स्किनकेयर रूटीन फॉलो (Skincare Routine After Facial) करना जरूरी होता है। अक्सर लोग फेशियल करवाने के तुरंत बाद धूप में निकल जाते हैं और चेहरे पर किसी भी तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर देते हैं। जबकि, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे चेहरे का निखार छिन सकता है। आइए, जानते हैं कि चेहरे पर निखार बरकरार रखने और जलन-रेडनेस को कम करने के लिए फेशियल के बाद क्या लगाएं (What to Apply on Face After Facial in Hindi)?
फेशियल करवाने के तुरंत बाद आपको मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। फेशियल के बाद त्वचा पर नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी होता है। इससे स्किन मॉइश्चराइज और हाइड्रेट होती है। मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा का निखार बढ़ेगा और त्वचा मुलायम बनेगी। दरअसल, फेशियल के दौरान त्वचा से नेचुरल ऑयल छिन सकता है। ऐसे में चेहरे पर नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर का उपयोग करना चाहिए। आपको अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही मॉइश्चराइझर का चुनाव करना चाहिए।
फेशियल के बाद कई लोगों की स्किन पर रेडनेस और जलन होने लगती है। इसकी वजह से त्वचा इरिटेट हो सकती है। ऐसे में त्वचा की रेडनेस, जलन और खुजली को शांत करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है। साथ ही, त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस में रखता है। सेंसिटिव और ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए गुलाब जल फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, अगर आपकी ऑयली स्किन है तो गुलाब जल का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।
फेशियल के बाद आपको चेहरे पर विटामिन-सी सीरम जरूर अप्लाई करना चाहिए। विटामिन-सी सीरम सभी स्किन टाइप के लिए अच्छा होता है। यह त्वचा को कई तरह की समस्याओं से बचाता है। साथ ही, त्वचा पर नमी बनाए रखने में भी मददकरता है। विटामिन-सी सीरम त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे झुर्रियां और फाइन लाइंस जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं। विटामिन-सी त्वचा को मुलायम भी बनाता है।
फेशियल करने के बाद कई लोगों को त्वचा पर जलन और रेडनेस की समस्या होती है। अगर आपको भी फेशियल के बाद जलन हो, तो आप इससे राहत पाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी आप फेशियल के तुरंत बाद चेहरे पर बर्फ लगा सकते हैं। इसके लिए आप आइस क्यूब लें और कॉटन के रूमाल पर रखें। अब इसे चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। इससे खुजली, जलन और रेडनेस जैसी समस्याएं ठीक होंगी। साथ ही, त्वचा को ठंडक भी मिलेगी।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।