न वैक्सिंग का दर्द, न थ्रेडिंग का झंझट, घर पर खुद बनाएं नेचुरल बजट फ्रेंडली हेयर रिमूवल क्रीम

कभी वैक्सिंग का दर्द तो कभी थ्रेडिंग का झंझट, कभी शेविंग के कट तो कभी एपिलेटिंग का अनुभव, इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को क्या कुछ नहीं करना पड़ता।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 27, 2024 10:09 PM IST

हाथ-पैर और चेहरे के बाल हटाना युवतियों और महिलाओं के लिए किसी जंग से कम नहीं होता है। हजारों रुपए देकर हर महीने इस दर्दनाक प्रक्रिया से गुजरना लाखों महिलाओं के लिए मुश्किलों से भरा होता है। कभी वैक्सिंग का दर्द तो कभी थ्रेडिंग का झंझट, कभी शेविंग के कट तो कभी एपिलेटिंग का अनुभव, इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को क्या कुछ नहीं करना पड़ता। ऊपर से सबसे बड़ी चुनौती है अपने बिजी शेड्यूल में से पार्लर जाने का समय निकालना। आपकी इन सभी परेशानियों का हल आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ये तरीके बेहद आसान होने के साथ ही बहुत बजट फ्रेंडली भी हैं। इन्हें अपनाकर कुछ ही मिनटों में आप अनचाहे बालों से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही ये केमिकल फ्री उपाय आपकी स्किन को पोषण भी देंगे।

1. हल्दी और दूध

आप हल्दी में आवश्यकतानुसार दूध मिलाकर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को उन स्थानों पर लगाएं, जहां से आपको अनचाहे बाल हटाने हैं। इसे करीब 20 मिनट तक सूखने दें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो इसे हल्के हाथ से रगड़कर हटाएं और फिर गुनगुने पानी से इसे वॉश कर लें। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं दूध में लैक्टिक एसिड होता है। यह पेस्ट आपकी स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है।

2. बेसन और दही

बेसन और दही दोनों ही आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों की मदद से आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप बेसन में दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं और अच्छे से सूखने दें। इसके बाद बालों की विपरीत दिशा में इस पेस्ट को रगड़ कर उतारें। ऐसा करने से बाल आसानी से बाहर निकल जाएंगे। अब गुनगुने पानी से आप इसे वॉश कर लें। स्किन पर ग्लो आ जाएगा।

3. ओटमील और केला

अगर अनचाहे बालों को हटाने के साथ ही आप डैड स्किन से भी छुटकारा पाना चाहती हैं तो ओटमील और केले का कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। ओटमील और केले को मिलाकर आप गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब अनचाहे बालों पर इस मिश्रण को लगाएं। करीब 20 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए इस सूखे हुए मिश्रण को हटाएं। फिर इसे गुनगुने पानी से वॉश कर लें। इससे न सिर्फ आपके बाल हट जाएंगे, बल्कि स्किन भी चमक उठेगी। ओटमील आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करता है, वहीं केला इसे मॉइस्चराइज करता है।

4. चीनी और नींबू

चीनी और नींबू को मिलाकर आप घर में ही नेचुरल वैक्स बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले आप एक पैन लें और उसमें चीनी व नींबू मिलाकर उसे गर्म करें। जब यह मिश्रण गाढ़े पेस्ट के रूप में आए जाए तो गैस बंद कर दें। इस पेस्ट को आप इतना गाढ़ा रखें कि यह आसानी से स्किन पर फैल सके। अब इसे गुनगुना होने पर बाल बढ़ने की दिशा में लगाएं और कपड़े की पट्टी इसपर रखकर हाथों से थपथपाएं। फिर बाल बढ़ने की विपरीत दिशा में इसे खीेंचें। इससे आपके बाल हट जाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source