... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 23, 2022 10:28 AM IST
1 मिनट की इस फेस एक्सरसाइज से चेहरे की स्किन होगी टाइट! जानें हफ्ते भर में झुर्रियां गायब करने का आसान तरीका
एक उम्र में आकर चेहरे की स्किन ढीली दिखाई देने लगती है और झुर्रियों से चेहरा भर जाता है। आप चाहें या न चाहें लेकिन झुर्रियां आपकी खूबसूरती छीनने का काम करती हैं। झुर्रियों को कम करने के लिए अक्सर लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ वक्त बाद आपकी परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप चेहरे की स्किन को टाइट बनाने और झुर्रियों को कम करने के लिए कोई एक्सरसाइज ढूंढ रहे हैं या फिर कोई देसी नुस्खा तलाश रहे हैं तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। फेस योग एक्सपर्ट Debbie van Leeuwen आपको ऐसी ट्रिक्स के बारे में बता रही हैं, जो कुछ हफ्तों में आपके चेहरे की स्किन को टाइट और झुर्रियों को दूर कर सकती हैं।
फेस योगा के बारे में शायद आपने ज्यादा न सुना हो लेकिन ये एक ऐसा तरीका है, जो आपके चेहरे की मांसपेशियोंको संतुलित बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ आपके चेहरे से स्ट्रेस को भी निकालने का काम करती है।
View this post on Instagram
Debbie कहती हैं कि एक्सरसाइज करने से न सिर्फ चेहरे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि कोलेजन को बूस्ट करने से लेकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने, चेहरे की रंगत को सुधारने, टेंशन को दूर करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपकी स्किन को टाइट बनाने, फाइन लाइन्स को कम करने, स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज से आप तनावमुक्त और पहले से ज्यादा जिंदादिल दिखाई देते हैं।
Debbie कहती हैं कि महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ ये परेशानी होती है। दरअसल 35 के बाद आपकी स्किन कोलेजन लूज करना शुरू कर देती है, जिसकी वजह से आपकी स्किन ढीली होनी लगती है और फाइन लाइन्स आपको परेशान करती हैं। आइए जानते हैं ऐसे फेस योग एक्सरसाइज के बारे में, जिन्हें सुबह करने से आपकी स्किन को चमत्कारी फायदे मिलते हैं।
Debbie कहती हैं कोई भी अच्छा तेल लें और उसे अपने गले के साथ-साथ गर्दन पर लगा लें। आप अपनी आईब्रो और जहां-जहां स्किन रूखी हैं वहां तेल लगा सकते हैं। अब अपने डेली स्किन केयर प्रोडक्ट से मसाज करना शुरू करें और हल्के हाथ से सभी मांसपेशियों को हिलाएं। अब आपको अपने माथे से लेकर आईब्रो तक मसाज करनी है। आप हेयर लाइन से लेकर माथे के बीचों-बीचमसाज करना न भूलें।
आपको अपने गाल के दोनों तरफ, कान के नीचे और जबड़े से लेकर पूरे गाल पर अच्छे से मसाज करना है। ये आपके मांसपेशियों और स्किन को अंदर से जगाने में मदद करेगा।
एक्सपर्ट कहते हैं कि आपको चेहरे पर हल्का दबाव लगाने और स्किन को घुमाते रहने की जरूरत है। आप हल्के हाथ से अपनी स्किन को मसाज करने से सर्कुलेशन को बढ़ा सकते हैं।
इस एक्सरसाइज को करने से आपको सबसे पहले, जो चीज दिखेगी वो है चेहरे पर आता ग्लो, खुशी। इस एक्सरसाइज की मदद से आपको अपनी पूरी स्किन बेहतर होती हुई दिखाई देगी, इससे न सिर्फ कोलेजन बूस्ट होगा बल्कि सर्दियों में इलास्टिन भी टाइट रहेगा।