... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 14, 2020 8:02 AM IST
चेहरे की सूजन को कम करने के लिए लगाएं फेस टोनर, इस तरह घर में कर सकते हैं तैयार।© Shutterstock.
Face Toner For Face Swelling : फेस टोनर का इस्तेमाल इन दिनों काफी बढ़ गया है। चेहरे की गंदगी, ऑयल के साथ ही फेस टोनर का इस्तेमाल चेहरे की सूजन को कम करने के लिए भी किया जाता है। फेस टोनर चेहरे की सेल्स की (Face Toner For Face Swelling) मरम्मत करता है। फेस टोनर की मदद से स्किन हाइड्रेट होने के साथ-साथ मॉइश्चराइज होता है। इसकी मदद से स्किन खिला-खिला नजर आता है। चेहरे की सूजन को कम करने के लिए स्किन केयर रुटीन के साथ हमें फेस टोनर का इस्तेमाल भी करना चाहिए। आइए जानते हैं चेहरे की सूजन को कम करने के लिए स्किन टोनर (Face Toner For Face Swelling) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करने से पहले आप इसे फ्रिज में रखें। चेहरे पर टोनर लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। चेहरे को साफ करने के बाद फ्रिज में रखे ठंडे टोनर को अपने चेहरे पर लगाएं। टोनर को कॉटन की मदद से ही अपने फेस पर लगाएं। ठंडे टोनर के इस्तेमाल से फेस का सूजन कम होता है।
चेहरे पर सूजन को कम करने के लिए आप टोनर को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमाएं। जमें हुए आइस क्यूब टोनर को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर सूजन के साथ-साथ जलन भी कम होगा। चेहरे की देखभाल के लिए आप स्किन टोनर डेली स्किन केयर रुटीन में इस्तेमाल कर सकते हैं।
मार्केट में पाए जाने वाले टोनर में केमिकल काफी अधिक होता है। अगर आप अपने स्किन पर किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप घर पर ही अनार से टोनर तैयार कर सकते हैं। अनार में भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो डेट स्किन को हटाने में हमारी मदद करता है। इस टोनर के इस्तेमाल से स्किन मुलायम होता है।
गर्मियों में फटे होंठों की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं कैमोमाइल ऑयल, इस तरह करें इस्तेमाल
Men’s Health Week 2020: गर्मियों में दाढ़ी बढ़ाना होता है सबसे परफेक्ट, होते हैं कई जबरदस्त फायदे
घर पर तैयार करें गुड़हल के फूलों से नेचुरल हेयर कलर ऑयल, बाल होंगे स्वस्थ और चमकदार