खूबसूरत त्वचा पाने का नया ब्यूटी सीक्रेट है फेस स्टीमिंग, जानें चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का फ्री नुस्खा 

स्टीम बाथ, साथ ही फेस स्टीमिंग मौजूदा वक्त में काफी चलन में हैं, क्योंकि यह प्रक्रिया आपकी त्वचा को साफ, निखरी हुई और चमक प्रदान करने में मदद करते हैं। चेहरे पर भाप लेना ज्यादातर ब्यूटी तकनीकों के लिए एक आम ऐड-ऑन नुस्खा है जिसे हम घर पर भी बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें कैसे करें और इसके फायदे। 

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 23, 2020 2:43 PM IST

कोरोना काल के शुरू होने के बाद जब से हम सभी अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हुए हैं या फिर सीमित हुए हैं, तब से DIY स्किन केयर ट्रीटमेंट ही लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, खासकर महिलाओं के लिए। चेहरे पर भाप लेना ज्यादातर ब्यूटी तकनीकों के लिए एक आम ऐड-ऑन नुस्खा है जिसे हम घर पर भी बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, क्या यह उतना अच्छा है जितना की लोग इसके बारे में बात करते हैं कि यह होना चाहिए? आइए इसके बारे में थोड़ा और पढ़ें, जानें कैसे आपका ये आसान ब्यूटी रूटीन आपको सुंदर बनाने में मदद कर सकते हैं।

चेहरे पर भाप लेने के फायदे

चेहरे पर भाप लेने से पहले आइए पहले इसके फायदों के बारे में बात करें। स्टीम बाथ, साथ ही फेस स्टीमिंग मौजूदा वक्त में काफी चलन में हैं, क्योंकि यह प्रक्रिया आपकी त्वचा को साफ, निखरी हुई और चमक प्रदान करने में मदद करते हैं। ऐसा गर्मी के कारण होता है क्योंकि इससे रक्त वाहिकाएं खुल जाती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद मिलती है। फेस स्टीमिंग आपकी त्वचा की ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ा देती है और आपकी त्वचा को हेल्दी बनाती है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन कोलेजन के गठन को भी बढ़ावा देता है और आपकी त्वचा को एंटी-एजिंग लाभ प्रदान करता है। यह त्वचा को स्वस्थ बनाता है और सभी छिद्रों को भी साफ करता है। मुंहासे वाली स्किन या ऑयली स्किन वाले लोगों को स्टीमिंग लेने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि यह सीबम द्वारा अवरुद्ध छिद्रों को खोलने में मदद करती है। यह छिद्रों में जमा हुई गंदगी को हटाने में भी मदद करती है। और इस रूटीन की सबसे अच्छी बात ये है कि फेस स्टीमिंग तकनीक इतनी सस्ती है कि शायद ही इस पर कुछ खर्च आता हो।

कैसे करती है ये काम

अपने चेहरे को स्टीम करना ज्यादातर त्वचा के प्रकारों के लिए बहुत अच्छा काम करता है, लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो इससे दूरी बनाना ही बहुत बेहतर है। अगर आप रोजासिया या शुष्क संवेदनशील त्वचा से पीड़ित हैं, तो भाप लेना चेहरे पर लालिमा को बढ़ा सकता है और रोसेसिया को खराब कर देता है। सूजन वाली त्वचा, एक्जिमा, सोरायसिस, मुंहासे, सूजन वाले लोगों को चेहरे की भाप लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

कैसे लेनी फेस स्टीमिंग

त्वचा विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि अगर आप कभी भी सुरक्षित रूप से अपने चेहरे को भाप देने की कोशिश करना चाहते हैं, तो आपको इसे स्किनकेयर प्रोफेशनल से ही करवाना चाहिए। अगर आप इसे स्वयं कर रहे हैं, तो आप एक स्टीमर का उपयोग कर सकते हैं और अपने चेहरे पर भाप को उड़ने दें। आप अपने बालों को अपने चेहरे से दूर रखने के लिए अपने सिर पर एक हेडबैंड बांध सकते हैं। अपनी आंखें बंद रखें ताकि आप किसी भी तरह की जलन को रोक सकें और जलन से बचने के लिए अपने चेहरे को कटोरे से कुछ इंच दूर रखें।

जरूरत से ज्यादा भाप न लें

चेहरे पर अधिक भाप लेने से आप अधिक सूखापन महसूस कर सकते हैं। 7-8 मिनट से अधिक समय तक भाप लेना आपकी त्वचा को शुष्क बना सकता है क्योंकि यह डिहाइड्रेट हो जाता है। सप्ताह में एक बार से अधिक भाप लेने का प्रयास न करें और हर बार 6 मिनट से अधिक न करें। हमेशा जांचें कि कहीं आपका स्टीमर गंदा तो नहीं है क्योंकि भाप के कारण इसमें ऑर्गेनिज्म बिल्डअप हो जाता है , जो काफी आम है। एक बार फिर छिद्रों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए चेहरे को पोंछने के लिए बर्फ या ठंडे तौलिया का उपयोग करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source