Natural Glow चाहिए तो महंगी क्रीम नहीं, चेहरे पर लगाएं केले और दूध से बना ये पेस्ट

Face par Glow kaise laye gharelu Upay। अपनी स्किन को नेचुरल निखार प्रदान करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी है। जानें ऐसी ही एक खास नेचुरल चीज के बारे में, जो आपको नेचुरल निखार प्रदान करेगी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 28, 2025 8:46 PM IST

Face glow Tips in Hindi: अच्छा दिखना हर किसी को पसंद है और अच्छा दिखने के लिए सबसे जरूरी है नेचुरल ग्लो, जो कि हमारी प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्राकृतिक निखार चेहरे की प्राकृतिक ताजगी और जवानी का एहसास होता है। इसके लिए सही देखभाल व संतुलित आहार सबसे जरूरी है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखे। मगर आजकल ज्यादातर लोग महंगी स्किन केयर क्रीम और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, ताकि उनकी त्वचा में ग्लो और निखार आ सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी रासायनिक उत्पाद के भी आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखार सकते हैं? हां, सही सुना आपने! केला और दूध का संयोजन आपकी त्वचा के लिए एक अद्भुत और प्राकृतिक इलाज हो सकता है, जो आपकी त्वचा को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखेगा। तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं और कुछ लाभ भी। (Face Glow kaise kare)

केले व दूध का पेस्ट बनाने का तरीका

केला एक बहुत ही लाभकारी फल है, जिसमें विटामिन सी, विटामिन ई और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह तत्व त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और उसकी चमक को बढ़ाते हैं। वहीं, दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालने और उसे मुलायम बनाने में मदद करता है। तो चलिए बनाते हैं इसका पेस्ट

सामग्री

- 1 पका हुआ केला

- 1-2 चम्मच दूध

विधि

1. सबसे पहले, एक पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लें।

2. अब उसमें 1-2 चम्मच दूध मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें, ताकि यह एक स्मूद पेस्ट बन जाए।

3. इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, ध्यान रखें कि यह पेस्ट आपकी आंखों के पास न लगे।

4. 15-20 मिनट तक पेस्ट को चेहरे पर लगाकर रखें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

केले व दूध के पेस्ट के फायदे हैं, कमाल

1. नेचुरल निखार: केला और दूध त्वचा को गहरी नमी प्रदान करते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। यह प्राकृतिक निखार त्वचा को ताजगी और कोमलता का एहसास दिलाता है।

2. झाइयां व दाग-धब्बे दूर करें: दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। यह त्वचा को मुलायम बनाता है और उसके रंग को समान करता है।

3. मुलायम त्वचा: केला और दूध का पेस्ट त्वचा को गहरी नमी प्रदान करता है, जिससे वह मुलायम और कोमल बनती है। यह पेस्ट त्वचा की बनावट को सुधारता है और उसे स्वस्थ बनाए रखता है।

4. पिगमेंटेशन में कमी: यह पेस्ट त्वचा की रंगत को समान बनाता है और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को निखारने के साथ-साथ उसे एक प्राकृतिक चमक भी देता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source