नॉर्मल स्किन को भी चाहिए देखभाल, लगाएं ये फेस मास्क निखर जाएगी त्वचा

एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर त्वचा पर फेस मास्क की तरह लगाने से सामान्य त्वचा को काफी फायदा मिलता है। इससे त्वचा सुंदर और निखरी हुई बनती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 15, 2019 11:30 AM IST

हमारी त्वचा के कई प्रकार होते हैं जैसे-संवेदनशील त्वचा, रूखी त्वचा, ऑयली स्किन और सामान्य त्वचा। जिस प्रकार हर किस्म कि त्वचा के लिए विशेष देखभाल की जरूरत होती है, उसी तरह सामान्य त्वचा यानी नॉर्मल स्किन के लिए भी पर्याप्त देखभाल की जरूरत होती है। आपकी त्वचा सामान्य है तो त्वचा की खूबसूरती और निखार बनाए रखने के लिए हम आपको कुछ उपयोगी फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। जानें, सामान्य त्वचा के लिए उपयोगी फेस मास्क के बारे में।

यूं करें तिल के तेल का इस्तेमाल, मुंहासों से मिलेगा दो दिन में छुटकारा

सामान्य त्वचा के लिए उपयोगी फेस मास्क

सेब-शहद फेस मास्क- सेब को काटकर मिक्सर में ब्लेंड करके इसका पेस्ट बना लें और इसमें शहद मिलाकर फेस मास्क बनाएं। यह फेस मास्क त्वचा पर 20 मिनट तक लगाकर रखने से त्वचा निखरी हुई और बेदाग बनती हैं।

हल्दी-शहद फेस मास्क- त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए हल्दी-शहद फेस मास्क लाभकारी होता है। एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी, आटा और शहद मिलाकर फेस मास्क बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर लगाने रंगत निखरती है और मृत कोशिकाएं साफ होती हैं।

डार्क सर्कल से पाना है छुटकारा तो काम आएंगे ये 10 घरेलू नुस्खे

लेवेंडर-शहद फेस मास्क- एक कटोरी में शुद्ध शहद और 3-4 बूंदे लेवेंडर ऑयल की बूंदें मिलाकर चेहरे पर 30 मिनट तक लगाकर रखें। 15 मिनट बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी में से धो लें, जिससे त्वचा खूबसूरत और निखरी हुई बनती है।

एलोवेरा फेस मास्क- एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर त्वचा पर फेस मास्क की तरह लगाने से सामान्य त्वचा को काफी फायदा मिलता है।

ड्राई स्किन से पीछा छुड़ाकर पाना है ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन, तो नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source