
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 16, 2021 6:05 PM IST
Homemade Face Mask for Men:अभिनेता कार्तिक आर्यन लड़कों के बीच एक स्लाइलिश आइकॉन के तौर पर पॉप्युलर हैं। कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की हेयर स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस और बॉडी लैग्वेंज लड़कियों ही नहीं लड़कों को भी आकर्षित करती है। कार्तिक आर्यन अक्सर अपने सोशल मीडिया पेज पर लड़कों के लिए वेलनेस और फिटनेस टिप्स शेयर करते रहते हैं। लेकिन, हाल ही में कार्तिक ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह चेहरे पर फेस मास्क लगाए दिख रहे थे। इस तस्वीर को मजाकिया अंदाज़ में फनी कैप्शन के साथ ही शेयर किया गया लेकिन, इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन ने यह बताने की कोशिश की कि, लड़कों को भी अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। (Face Mask for Men in Hindi)
View this post on Instagram
मौसम अब बदल रहा है और बदलते सीजन के साथ स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी दिखायी देने लगती हैं। गर्मियों में होने वाली उमस, चिपचिप और पसीने से स्किन पर कई तरह की प्राब्लम्स होने लगती हैं। रैशज़, पिम्पल्स और हीट बॉइल्स बदलते मौसम के साथ होनेवाली सहबे प्रमुख स्किन प्रॉब्लम्स हैं। खासकर, लड़कों की त्वचा धूप, गर्मी और धूल के सम्पर्क में अधिक आती है। जिसके, कारण उन्हें खास तरीके से स्किन की देखभाल करनी पड़ती है। यहां पढ़ें आपकी इन्हीं कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स के सिम्पल-से सोल्यूशन्स, जो है यह होम मेड फेस मास्क। यह मास्क नैचुरल चीज़ों से बने होने के कारण ना केवल आपकी स्किन को राहत दिलाएंगे बल्कि, उसे हेल्दी भी बनाएंगे।
यह फेस पैक चेहरे के स्किन पोर्स की सफाई करता है और एंटी-एजिंग प्रभाव से त्वचा को अधिक समय तक यंग और हेल्दी दिखाता है। यह फेस पैक बनाने के लिए आपको केवल ताज़ा ऑरेंज जूस और एलो वेरा जेल की ज़रूरत पड़ेगी।