... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 18, 2019 5:21 PM IST
Image credits by: सूजी हुई आंखें ठीक करने के घरेलू उपाय। © Shutterstock
अक्सर आपने गौर किया होगा कि जब आप अधिक देर तक सोकर उठते हैं, तो आपकी आंखें सूजी हुई नजर आती हैं। आंखों में सूजन के और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे- नमक का अधिक सेवन, शरीर में पानी की कमी, सिगरेट-शराब की लत आदि। ऐसे में सूजी हुई आंखें ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय को आजमा कर देखें...
- छोटे प्लास्टिक बैग में बर्फ के कुछ टुकड़े भरें और 10-15 मिनट के लिए आंखों पर रख दें या धीरे-धीरे आंखों के आसपास घुमाते रहें। ऐसा करने से आंखों की सूजन कम होगी।
- खुली आंखों में ठंडे पानी की छींटें मारने से भी आंखों की सूजन कम होती है।
डैंड्रफ से हैं परेशान, ये प्राकृतिक उपचार दूर करेंगे आपकी यह समस्या
- यदि सुबह उठकर तुरंत कहीं बाहर जाना हो, तो कंसीलर लगाकर आप अपने आंखों की सूजन को कुछ हद तक छुपा सकते हैं।
- आंखों पर खीरा लगाने से भी आंखों की सूजन कम होती है और ठंडक का एहसास होता है।
- आंखों पर टीबैग्स रखकर भी आप आंखों की सूजन कम कर सकते हैं। इसके लिए उबले पानी में टीबैग्स डालें और उन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। फिर ठंडे टीबैग्स को कुछ समय के लिए आंखों पर रखें।
- रात में नमकीन भोजन खाने या रोने से भी सुबह आंखों के नीचे बैग्स दिखाई देते हैं या आंखें सूजी हुई नजर आती हैं। ऐसे में अधिक पानी पीकर आप शरीर से अधिक नमक को बाहर निकाल सकते हैं। ऐसी स्थिति में चाय-कॉफी या अल्कोहल से भी दूर रहना चाहिए।
नाभि में पियर्सिंग करवाने के बाद हो जाए इंफेक्शन, तो इन नुस्खों से करें ठीक
- आंखों की सूजन से बचने के लिए अधिक नमक खाने से बचें, शरीर में नमक की अधिकता के कारण भी आंखों में सूजन हो जाती है।
- दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक है, जिससे त्वचा में निखार आता है।
- चाय-कॉफी की बजाय ग्रीन टी का इस्तेमाल करें। इससे शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहेगी और आपकी त्वचा को नुकसान नहीं होगा।
- रोजाना रात को सोने से पहले रुई या कॉटन पैड को दूध में डुबोकर आंखों पर रखें। 10 मिनट बाद हटाकर सो जाएं। सुबह आंखें फ्रेेश नजर आएंगी।
सर्दियों में हाथ हो गए हैं खुरदुरे, तो इस एक नुस्खे से तुरंत मिलेगा छुटकारा
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.