Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ख़ूबसूरत आईब्रोज़ पाने का लेटेस्ट तरीका, आईब्रो विग!

यह अच्छी आइब्रो पाने की सबसे अच्छी, कुशल और सस्ते तरीकों में से एक है।

ख़ूबसूरत आईब्रोज़ पाने का लेटेस्ट तरीका, आईब्रो विग!

Written by Editorial Team |Published : January 19, 2018 1:06 PM IST

शायद आपको हमारी बात पर भरोसा न हो लेकिन आपकी भौहों या आईब्रोज के लिए भी बाज़ार में विग मिलती है! जी हां, जिन लोगों की आईब्रोज घनी, सुंदर या सही आकार की नहीं होतीं, उनके लिए इन आईब्रोज़ विग्स का आविष्कार किया गया है। यह नया ट्रेंड इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर धूम मचा रहा है। लोग इसे ट्राई कर रहे हैं और उनमें से कोई मायूस नहीं हुआ, सब इसे इस्तेमाल कर खुश ही दिखे। यह आईब्रो विग्स अलग-अलग शेप में मिल जाती हैं। जिन्हें आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाया जा सकता है। इसी तरह ये विभिन्न कलर्स और ब्राउन या ब्लैक जैसे शेड्स में भी उपलब्ध होते हैं। यह केवल महिलाओं ही नहीं बल्कि यह पुरुषों के लिए भी उपलब्ध होती हैं! हमने ध्यान दिया कि मेकअप की दुनिया में आईब्रो विग बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। आईब्रो एक्सटेंशन से लेकर माइक्रोब्लेड तक इस सबके बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हैं! इसी तरह हैशटैग #eyebrowsonfleek के साथ 10 लाख से अधिक पोस्ट की गयी हैं। इससे साफ होता है कि लोग आईब्रोज विग को पसंद कर रहे हैं। सुंदर आईब्रोज के लिए लोगों के जूनून को आईब्रोज़ विग एक नये स्तर पर ले गया है। लेकिन हमें इसमें कोई खास ग़लती नहीं दिखायी पड़ती! बेडौल आईब्रोज़ वाले लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।

ऐसी दिखती हैं आईब्रो विग्स:

Also Read

More News

वेरायटी भी उपलब्ध हैं:

A post shared by @shbrows on

देखिए कितनी अच्छी तरह बनायी जाती हैं ये:

इस्तेमाल में आसान लग रही हैं ना? स्पष्ट रूप से यह अच्छी आइब्रो पाने की सबसे अच्छी, कुशल और सस्ते तरीकों में से एक है। हमें भी बताएं कि आपको कैसा लगा यह तरीका, क्या आप इसे ट्राई करना चाहती हैं या नहीं! अगर नहीं, तो हमें बताएं कि शार्प आईब्रो पाने की आपकी ट्रिक क्या है?

Read this in English.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्र/ वीडियो स्रोत: Instagram (www.instagram.com/flashkate122/) (/www.instagram.com/tiffanichanelluxuryhair/) (www.instagram.com/platinumvoicepr/) (//www.instagram.com/omfgpod/) (/www.instagram.com/glam_spa_byshannique/)

About the Author

... Read More