
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 23, 2023 1:25 PM IST
आइब्रो को हेल्दी और शेप में रखना आवश्यक है क्योंकि ये आपके चेहरे की विशेषताओं को परिभाषित करती है. लेकिन कई लोगों को आइब्रो के बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है. आइब्रो के बाल झड़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे- पोषक तत्वों की कमी, थायरॉयड डिसफंक्शन, तनाव, उम्र बढ़ना और कुछ ऑटोइम्यून स्थितियां. आइब्रो का झड़ना खराब शारीरिक स्वास्थ्य का संकेत भी हो सकता है. चलिए जानते हैं आइब्रो के बाल क्यों और कैसे झड़ते हैं.
ओवर प्लकिंग- जो महिलाएं नियमित थ्रेडिंग करवाती हैं उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है. थ्रेडिंग बनवाते समय आइब्रो के बाल फॉलिकल्स से खीचें जाते हैं जिससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है. अपनी आइब्रो को बार-बार नुचवाने से रोमकूप स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं. जिसके कारण नए बाल की ग्रोथ पर भी प्रभाव पड़ सकता है.
विभिन्न त्वचा की स्थिति जैसे एक्जिमा, सोरायसिस, सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस, एटोपिक डर्मेटाइटिस, इचिथोसिस या बालों के रोम में संक्रमण से आइब्रो में खुजली, लालिमा और सूजन हो सकती है. जो बालों के झड़ने का कारण बन सकती है.
थायरॉयड ग्रंथि हमारे मेटाबॉलिज्म को विनियमित करने के लिए हार्मोन जारी करती है. थायरॉयड ग्रंथि में होने वाली गड़बड़ी बालों के झड़ने का कारण बन सकती है. यदि थायरॉयड अंडरएक्टिव है तो भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.
पोषक तत्वों की कमी भी आइब्रो के बाल झड़ने का कारण हो सकती है. आयरन, जिंक, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी12, बायोटिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से आइब्रो और शरीर के बाल झड़ सकते हैं.