आजकल लगातार आंखें कंप्यूटर व लैपटॉप स्क्रीन, मोबाइल, टीवी आदि पर टिकी रहती हैं। एक मिनट भी आंखों को आराम नहीं मिलता है। मजबूरी भी है, काम भी करना है और सारा काम कंप्यूटर पर ही होने लगा है, तो फिर किसी तरह से अपनी आंखों को स्वस्थ रखा जाए। अधिक मोबाइल चलाने से आंखों में जलन, पानी आना, थकान या लाल होने की समस्या बनी रहती है। ऐसे में कुछ आसान से उपायों (Eye Care Tips) से ही आप अपने आंखों को हेल्दी रख सकते हैं। इन सभी समस्याओं से आपको पाना है छुटकारा, तो इन तीन घरेलू नुस्खों (Eye Care Tips) को अपनाकर देखें...
यदि आपकी आंखों में सूजन अथवा थकान जा तनाव हो तो आप बर्फ का यूज करके बहुत आसानी से इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप कॉटन के किसी कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े बांध कर अपनी बंद आंखों पर रख लें। 3 से 5 मिनट तक बर्फ का यह प्रयोग करने पर आपकी आंखों की सूजन खत्म हो जाती है। तनाव और थकान भी कम हो जाता है।
गुलाब जल सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं आंखों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसके प्रयोग से आंखों के नीचे के काले घेरे खत्म होते हैं। इसके साथ ही आंखों के तनाव, थकान को भी दूर करता है। यदि आप प्रतिदिन आंखों में इसका यूज करती हैं तो आपकी आंखों में नमी बनी रहती है। आंखों के सूखने की समस्या नहीं होती है।
खीरे में कसेला गुण होता है। इसी के कारण वह आंखों के आसपास की मांसपेशियों की थकान को शांत कर देता है। यदि आप खीरे के 2 टुकड़ों को अपनी आंखों पर 5 से 10 मिनट तक रखते हैं तो आपकी आंखों का तनाव जल्दी ही खत्म हो जाता है। इसके अलावा आप आलू के टुकड़ों को भी इस प्रकार से यूज करके अपनी आंखों की थकान तथा तनाव को दूर कर सकती हैं।
Bruise Marks : आपके शरीर पर तो नहीं पड़ते नील के निशान, जानें क्या है कारण
Follow us on