हार्मोनल अंसुतलन ने चेहरे की स्किन को बना दिया खुरदुरा? फॉलो करें ये स्किनकेयर टिप्स और पाएं सॉफ्ट एंड स्मूथ स्किन
हार्मोनल अंसुतलन ने चेहरे की स्किन को बना दिया खुरदुरा? फॉलो करें ये स्किनकेयर टिप्स और पाएं सॉफ्ट एंड स्मूथ स्किन
ऐसे कई कारण हैं जिनसे महिलाएं टेक्सचर्ड स्किन जैसी समस्या का शिकार होती हैं। कई बार अनेक मृत कोशिकाओं और केराटिनाइज्ड कोशिकाओं के जमा हो जाने से और त्वचा पर होने वाली खुजली के कारण भी इसकी मुलायमता पर असर पड़ता है। जिन लोगों को कभी मुंहासों/एक्ने हुए हों या अक्सर होते रहते हैं, उनकी त्वचा की सतह के नीचे छोटे-छोटे निशान बन जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए आप एक्सपर्ट के इन टिप्स का फॉलो कर सकते हैं।
Written By:
Jitendra Gupta
| Updated : October 15, 2020 10:31 AM IST
हार्मोनल अंसुतलन ने चेहरे की स्किन को बना दिया खुरदुरा? फॉलो करें ये स्किनकेयर टिप्स और पाएं सॉफ्ट एंड स्मूथ स्किन
उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में प्री-मेनोपॉज और मेनोपॉज़ के कारण कई केमिकल और हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जो त्वचा की चिकनाई को नुकसान पहुंचाते हैं जिसके कारण स्किन टेक्सचर्ड हो जाती है। टेक्सचर्ड का मतलब है असमतल या उबड़-खाबड़ दिखना। ऐसे कई कारण हैं जिनसे महिलाएं टेक्सचर्ड स्किन जैसी समस्या का शिकार होती हैं। कई बार अनेक मृत कोशिकाओं और केराटिनाइज्ड कोशिकाओं के जमा हो जाने से और त्वचा पर होने वाली खुजली के कारण भी इसकी मुलायमता पर असर पड़ता है। जिन लोगों को कभी मुंहासों/एक्ने हुए हों या अक्सर होते रहते हैं, उनकी त्वचा की सतह के नीचे छोटे-छोटे निशान बन जाते हैं।
जिन लोगों की त्वचा अधिक मात्रा में सीबम (तेल) उत्पादन करती है, उनके पोर्स यानि कि रोमछिद्र बड़े हो जाते हैं। त्वचा की सतह पर मृत कोशिकाओं का अत्यधिक निर्माण, अनुवांशिकता, सूरज की किरणों द्वारा क्षति और प्रदूषण, गलत कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का प्रयोग भी त्वचा को खुरदरी और असमान बना देता है। ऐसे में बेसिक स्किनकेयर का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी अपनी स्किन के खुरदुरेपन की समस्या से जूझ रहे हैं तो प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट और डर्मेटोलॉजी क्लिनिक डॉ. निवेदिता दादूज की संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. निवेदिता दादू आपको कुछ आसान स्किनकेयर टिप्स के बारे में बता रही हैं जिनकी मदद से आप खुरदरी त्वचा से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन एक्सपर्ट टिप्स के बारे में।
त्वचा को हाइड्रेट करना सबसे जरुरी है - यानि कि त्वचा कि नमी को बनाये रखना। इसके लिए जरूरी है की पहले आप अपनी त्वचा को एक अचे फेसवॉश से साफ करें और फिर एक हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं। यदि आपकी त्वचा तेलीय है तो क्रीम के बजाय जैल वाले मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें।
AHA और BHA जैसे एसिड वाले स्किनकेयर उत्पादों का का प्रयोग करें। अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) और बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड (BHA) दो हाइड्रॉक्सी एसिड हैं जो विभिन्न स्किनकेयर उत्पादों जैसे क्लीन्ज़र, मॉइस्चराइज़र, पील्स और एक्सफ़ोलीएटिंग उत्पादों में पाए जाते हैं। यह एसिड त्वचा के टेक्सचर और कोमलता के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।
हम एक्सफोलिएशन का उल्लेख किए बिना समतल और चिकनी त्वचा की बात नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आप एक फिजिकल एक्सफोलिएटर जैसे पिसे हुए अखरोट और जोजोबा ब्रीड्स या केमिकल एक्सफोलिएटर जैसे ग्लाइकोलिक या लैक्टिक एसिड का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। एक्सफोलिएशन डेड स्किन सेल्स को धीमा कर देता है जो सुस्त स्किन और स्किन के बंद छिद्र/पोर्स को बंद कर देते हैं और कांच जैसी बनावट देते हैं।
केमिकल पील्स टेक्सचर्ड, खुरदरी और असमान स्किन की स्थिति से छुटकारा पाने के लिए एक बहुत लोकप्रिय उपचार है। नियमित फेशियल की जगह फूलों के एसिड पील ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करें। केमिकल पील्स आपको तुरंत परिणाम देते हैं और भीतर से ताजा और चमकती त्वचा का निर्माण करते हैं।
त्वचा के टेक्सचर को स्वस्थ बनाए रखने का एक सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप बिस्तर पर जाने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ़ कर लें। ताकि मेकअप, सनस्क्रीन और धूल बाहर निकल जाए।
खुरदरी और असमान त्वचा की बनावट के लिए सनबर्न या सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाली क्षति सबसे आम कारणों में से एक है। इसके लिए एक व्यापक स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जिसमें एसपीएफ 30 और पी ए रेटिंग +++ हो आप उसका इस्तेमाल करें और जब आप धूप में बाहर निकलें तो अपनी त्वचा को जितना हो सके उतना ढकने का प्रयास करें।
अपने छिद्रों को कम करने में मदद करने के लिए एक अच्छे अल्कोहल-मुक्त टोनर के साथ इसका प्रयोग करें।
खुरदरी और असमान त्वचा से राहत पाने के लिए फेस मास्क का प्रयोग करें, फेस मास्क त्वचा के बंद पोर्स को खोल देता है इसके लिए क्ले और नीम्बू एक्सट्रेक्ट वाले फेस मास्क का प्रयोग करें।
अगर त्वचा की बनावट या स्किन की टेक्सचर में घर की देखभाल के साथ सुधार नहीं हुआ, तो स्किन के टेक्सचर में सुधार के लिए स्किन विशेषज्ञ की सलाह पर लेज़र ट्रीटमेंट ले सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.