सेंसिटिव स्किन वाले भी इस बार जमकर खेलें होली, एक्सपर्ट की ये 7 टिप्स न चेहरे पर पिंपल्स होने देंगी, न रैशेज

होली के रंगों से स्किन को होने वाले डैमेज से बचने के लिए ये एक्सपर्ट टिप्स काम आ सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 3, 2023 1:13 PM IST

Holi Skin Care Tips For: रंगों के त्योहार होली का इंतजार पूरे देश में हो रहा है। त्योहार में कुछ ही दिन बाकी हैं और लोग होली की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस साल होली का त्याोहार 7 मार्च को मनाया जाएगा। होली के रंग उड़ाना और एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करना होली के त्योहार की खासियत होती है। लेकिन, होली के रंगों से स्किन और बालों को नुकसान पहुंच सकता है। होली के रंगों के सम्पर्क में आने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। होली के रंगों की वजह से लोगों को स्किन से जुड़ी एलर्जिस, इरिटेशन और रैशेज़ हो सकती हैं। वहीं, स्किन से जुड़ी कोई समस्या दोबारा शुरू हो सकती है। वहीं, सेंसिटिव स्किन वालों (Sensitive Skin) और बच्चों की स्किन को  अधिक नुकसान पहुंच सकता है। (side effects of holi colors)

स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभी देशपांडे ( Dr Saurabhi Deshpande, Dermatologist, Zynova Shalby Hospital, Mumbai) होली में स्किन का ख्याल रखने और त्वचा को हेल्दी और सेफ रखने के लिए कुछ टिप्स दे रही हैं जो सेंसिटिव स्किन वालों के काम आ सकती हैं।

होली वाले दिन यूं रखें स्किन को सेफ और हेल्दी (Holi Skin Care Tips For Sensitive Skin)

स्किन की करें ऑइल मसाज (Skincare before playing Holi)

होली खेलने से पहले अपनी स्किन और बालों पर तेल लगाना हमेशा ही अच्छा होता हैं। क्योंकि, इससे स्किन और बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर तैयार हो जाती हैं जो रंगों को स्किन पोर्स और बालों के क्यूटिकल्स में जमा होने से रोकती है।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

होली खेलने के लिए जब भी बाहर जाएं तो उससे पहले स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं । इससे स्किन को पोषण मिलेगा और वह डैमेज से खुद को सुरक्षित रख सकेगी। इसी तरह सनब्लॉक क्रीम और सनस्क्रीन लगाना ना भुलें। एक ऐसा सनस्क्रीन लगाएं जो रंगों के साथ-साथ आपकी स्किन को धूप से भी बचाए।

होंठो को रखें सेफ (Lips care tips)

होली के बाद कई लोगों को होंठ फटने की समस्या (chapped lips) भी होने लगती है। ऐसे में अपने होंठों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ समय से पहले से ही अपने होंठ पर पेट्रोलियम जेली (Petroleum Jelly) या लिप बाम (Lip Balm) लगाना शुरू कर दें। आप चाहें तो रात में मलाई लगाकर भी सो सकते हैं।

फेशियल और ब्लीच ना कराएं (Tips for Facial treatments after Holi )

अक्सर कई लोग होली खेलने के बादस्किन की बिगड़ी रंगत को ठीक करने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेते हैं। स्किन को निखारने के लिए फेशियल या ब्लीच कराना स्किन को डैमेज पहुंचा सकता हैं। इसीलिए, आप होली के 3-4 दिन बाद तक त्वचा पर किसी तरह का ट्रीटमेंट न लें। साथ ही होली से पहले भी ऐसा कोई स्किन ट्रीटमेंट ना कराएं।

पेट्रोलियम जेली का प्रयोग करें

रंग को त्वचा के सीधे संपर्क में आने से रोकने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पेट्रोलियम जेली रंग के कारण त्वचा को होने वाले नुकसान को रोकने का काम करती है। आप चेहरे के अलावा गर्दन, हाथ, पैर और नाखूनों पर पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं।

स्किन को ना करें रगड़-रगड़ कर साफ (How to clean holi colors from skin)

कुछ लोगों को होली खेलने के बाद त्वचा से रंग हटाने की जल्दी होती है। इस हड़बड़ी में वे अपने  हाथ, पैर और चेहरे की त्वचा को बहुत रगड़ देते हैं।  लेकिन इस तरह रगड़-रगड़कर स्किन साफ करने से उसे नुकसान ही पहुंचता है। होली के रंग छुड़ाने के लिए यह तरीका अपनाएं-

  •  रंग छुड़ाने से पहले त्वचा को पहले ठंडे पानी (wash your face with cold water) से धो लें।
  • फिर झाग वाले फेसवॉश से कुछ सेकंड के लिए धीरे-धीरे मसाज करते हुए रंग छुड़ाने की कोशिश करें।
  • अब चेहरा पानी से धोकर साफ करें और तौलिए से थपथपाकर सुखाएं।
  • फिर,  नारियल के तेल(Coconut water) में कॉटन बॉल को भिगोएं और उसे पूरे चेहरे पर रोल करें।
  • अब एक बार फिर चेहरे को फोमिंग फेसवॉश (Foaming face wash) से साफ करें। इससे चेहरे से रंग आसानी से निकल जाएगा।

रंग साफ होने के बाद स्किन केयर टिप्स (Skincare after Holi colors are gone)

होली के रंग त्वचा से अच्छी तरह साफ हो जाने के बाद भी स्किन का कुछ दिनों तक खास ख्याल रखें। उसके लिए स्किन को रोज 2-3 बार मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें और  जब तक स्किन की इरिटेशन कम ना हो तब तक रोज स्किन को पोषण देने और हीलिंग के लिए मॉइस्चराइजर लगाते रहें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source