
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 13, 2020 1:51 PM IST
हेल्दी लाइफस्टाइल ( Expert Hair Care Tips) और हेल्दी डायट ( dull hair care) का असर बालों पर भी दिखता है। हेल्दी डायट से बाल चमकदार, काले बाल और हेल्दी बनते हैं। लेकिन रोज़मर्रा की जिन्दगी में तनाव, स्ट्रेस और समय की कमी के बीच लोग अपनी डायट और अपने बालो की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जो, लोग बहुत बिज़ी रहते हैं। उनके लिए कुछ टिप्स लिख रहे हैं हम यहां जिनकी मदद से बालों को कम मेहनत में बहुत अधिक फायदा मिल सकेगा। (Expert Hair Care Tips) सबसे खास बात, इन टिप्स की सलाह दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन।
एक कप दूध में एक अंडे का यॉक मिलाएं। इसे, सिर की त्वचा (स्कैल्प) पर 5 मिनट तक लगा कर रखें। फिर, बालों को सादे पानी से साफ करें। इस हेयर पैक को सप्ताह में 2 बार लगाएं।
बहुत अधिक ड्राई, दो-मुंहें और फ्रिज़ी या बिखरे बालों को मैनेज करने के लिए 2 चम्मच बादाम का तेल और एक चम्मच ग्लिसरीन मिक्स करें। इसे, बालों पर 30 मिनट के लिए लगा कर रखें। इससे, बालों को मॉश्चर मिलेगा। जिससे, उन्हें मैनेज करना आसान हो जाता है। अगर, बालों की लम्बाई अधिक है तो, उसी हिसाब से ग्लिसरीन और तेल की मात्रा भी बढ़ा लें।
सिर में तेल मालिश से खोपड़ी में रक्त का संचार होगा जिससे आप के बालों को मजबूती मिलेगी। (Expert Hair Care Tips)
बालों को गर्म पानी से कतई न धोयें इससे आप के बल रूखे हो जायेंगे। हमेशा सही मात्रा में ही शैम्पू का प्रयोग करें क्योंकि शैम्पू का ज्यादा इस्तेमाल भी बालों को खराब कर देगा। इसके लिए जरूरी है कि शैंपू करने से एक घंटा पहले बालों में मालिश करें ताकि बालों को पोषण मिल सके। शैम्पू को थोड़े से पानी में घोलकर लगाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे तथा बह अन्दर तक पहुंचकर सफाई कर सकेगा।