Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How Much Water to Drink in a Day for Glowing Skin | हमारी स्किन के सुधारने के लिए हम न जाने कितने महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने लगते हैं। ये प्रोडक्ट्स कई बार इतने महंगे होते हैं कि आपकी जेब तो ढीली कर ही देते हैं साथ ही साथ इससे आपकी स्किन को अन्य कई नुकसान भी होने लगते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद कई ऐसे केमिकल होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने चाहते हैं, तो बाहर से स्किन की देखभाल करने के साथ-साथ अंदरूनी देखभाल करना भी जरूरी है। डॉ. डीएम महाजन ने इस बारे में डॉक्टर से कुछ जरूरी जानकारियां दी जिन्हें आप इस लेख में जानेंगे।
आज के समय में प्रदूषण, खानपान और अन्य कई चीजें हमारे स्वास्थ्य पर असर कर रही हैं। इन सभी से हर व्यक्ति पीड़ित है, खासकर जो लोग अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वह त्वचा की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स, सीरम और फेशियल ट्रीटमेंट को अपना रहे हैं। लेकिन सबसे जरूरी चीज को नजरअंदाज कर देते हैं, जो है पानी। विशेषज्ञ बरसों से कहते आ रहे हैं कि अगर आप अपनी त्वचा को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो सही मात्रा में पानी का सेवन करें और शरीर को हाइड्रेट रखें। सही मात्रा में रोजाना पानी पीना किसी जादू से कम नहीं है, क्योंकि इसके सेवन से आपकी त्वचा रातों रात चमकने लग सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे हाइड्रेशन आपकी त्वचा को सुंदर बनाए रखने में मदद करता है और इसे आप अपने रूटीन में किस तरह शामिल कर सकती हैं।
शरीर में मौजूद पर्याप्त पानी आपकी त्वचा की कोशिकाओं को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। इससे त्वचा की इलास्टिसिटी बनी रहती है, जो ढलती उम्र के असर को कम करता है। डॉ. डीएम महाजन के के अनुसार हाइड्रेट रहने से त्वचा में प्राकृतिक नमी बनी रहती है, जिससे वह मुलायम, चमकदार और तरोताजा दिखती है।
डॉ. डीएम महाजन के अनुसार औसतन, एक वयस्क को प्रतिदिन 2 से 3 लीटर तरल पदार्थ की जरूरत होती है। हालांकि जरूर नहीं की यह केवल पानी तक सीमित रहे। इसमें नारियल पानी, सूप, फलों का रस और पानी युक्त फल जैसे खीरा, तरबूज, संतरा आदि भी शामिल हैं। लेकिन आपको शुद्ध पानी पीने की कोशिश ज्यादा करनी चाहिए, क्योंकि यह सबसे प्रभावी होता है।
- सुबह पहले आप उठते ही 1 गिलास गुनगुना पानी पीएं।
- अब हर 1 से 2 घंटे में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें।
- डॉ. महाजन के अनुसार खाने से 30 मिनट पहले और बाद में पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है।
- पानी की सही मात्रा लेने के लिए आपके पास हमेशा एक बॉटल होनी चाहिए, ताकि आप पानी पीना भूलें नहीं।
- अगर पानी आपको स्वाद नहीं लगता और आपको परेशानी होती है, तो आप चाहें तो उसमें नींबू या पुदीना भी डालकर पी सकती हैं।
हाइड्रेशन एक ऐसा सरल, सस्ता और प्राकृतिक तरीका है, जिससे त्वचा को लंबे समय तक जवान, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है। लेकिन हम आपको बता दें कि पानी का असर आपकी त्वचा पर तब और ज्यादा होता है, जब आप इसके साथ संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और सूरज की किरणों से बचाव जैसे अन्य स्किनकेयर उपाय भी अपनाते हैं। तो आज से ही आप अपनी जीवन-शैली में पानी को शामिल कर लीजिए और असर आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।