... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 15, 2019 2:46 PM IST
Image credits by: Remaining indoors for a considerable periods of time can affect your body’s clock and make you feel tired.
पार्टी, फंक्शन, घरेलू और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच कई बार थकावट इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि वह चेहरे पर नजर आने लगती है। सबसे ज्यादा थकान का परिचय देती हैं आपकी आंखें। थकावट के कारण ये इतनी ज्यादा सूज जाती हैं कि चेहरा बेजान लगने लगता है। अगर आपकी आंखें भी थकावट के कारण सूजने लगी हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय।
यह भी पढ़ें - ये पांच तरह के मास्क हटाएंगे नाक पर से जिद्दी ब्लैकहेड्स
ग्रीन टी बैग
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट होता हैं, जो आपकी आंखों के आसपास की त्वचा को फिर से जीवंत करता हैं और सूजन, लालिमा और रेटिना की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें टैनिन होता है जो आंखों की सूजन को कम करने में सहायता करता है। इसके लिए आप ग्रीन टी बैग को रेफ्रीजिरेटर में रखकर ठंड़ा कर लीजिए। फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए आईलीड पर रखिए। आप इसे पूरे दिन दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - पीरियड्स के दौरान भूल कर भी न करें ये गलतियां
दूध का क्यूब
आंखों की सूजन कम करने के लिए बर्फ जमाने वाली ट्रे में दूध डालकर छोटे-छोटे क्यूब में जमा लें और उस क्यूब को निकालकर किसी कपड़े में लेकर आंखों पर सेंक करें। इस उपाय को करने से सूजन तो कम होगा ही, साथ ही आंखों की थकान भी दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें – ज्यादा लिया तनाव, तो बढ़ जाता है अर्ली मीनोपॉज का जोखिम
लैवेंडर का तेल
इसके लिए आप एक बूंद लैवेंडर का तेल, एक बूंद नींबू का तेल और एक बूंद कैमोमाइल का तेल लीजिए और उसे अच्छी तरह से मिलाइए तथा एक चम्मच पानी में इन्हें अच्छी तरह से ब्लैंड कर लीजिए। फिर सोने से पहले धीरे-धीरे आंख के नीचे मसाज कीजिए। फिर पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें। लैवेंडर का तेल आपकी आंखों के आसपास की एरिया में स्किन और नर्वस को शांत करता है और एक सुखदायक प्रभाव छोड़ता है।
यह भी पढ़ें - बालों को पोषण देता है तेल, जानें इसे लगाने का सही समय और तरीका
कॉफी पाउडर
एक चम्मउच कॉफी पाउडर में दो चम्मेच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और इस लेप को आंखों के नीचे लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इस बात का ध्यान दें कि ये आंख के अंदर न जाए। आपको खुद फर्क महसूस होगा और आंखों की सूजन कम होने लगेगी।
नारियल का तेल
नारियल तेल में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता हैं। यह त्वचा को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है। नारियल तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल आपको आंखों के सूजन को खत्म करने में मदद करेगा। इसके लिए आप हाथ को साफ करके कुछ मिनट के लिए नारियल तेल से क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज मसाज कीजिए और इसे पूरी रात छोड़ दीजिए। रात में सोने से पहले आप इसे रोजाना करें। आपको बहुत ही जल्दी लाभ मिलेगा।
ठंडे चम्मच का करें इस्तेमाल
कोल्ड स्टील के चम्मच रक्त वाहिकाओं को आराम देने और आंखों के नीचे के क्षेत्र में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप 4 से 5 चम्मच को रेफ्रीजिरेटर में आधे घंटे के लिए ठंड़ा कर लीजिए। इसके बाद 15 से बीस मिनट के लिए चम्मच को आंखों पर रखिए। आपको बहुत ही फायदा मिलेगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.