Budhape ke karan: क्या एक्सरसाइज करने से जल्दी आता है बुढ़ापा, जानें वर्कआउट करने के नुकसान

एक नयी स्टडी में यह दावा किया गया है कि एक्सरसाइज करने से आपका बुढ़ापा जल्दी आ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 9, 2023 7:01 AM IST

Exercise can cause fast ageing : वजन कम करना हो या फिट बनने की कोशिश या फिर बीपी और शुगर जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हैं आप, इन सभी कामों के लिए सबसे पहले जो तरीका अपनाने की बात कही जाती है वह है एक्सरसाइज करना। कसरत, वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से आपको कैलोरी और फैट बर्न करने में सहायता होती है और ये हेल्दी आदत आपको फिजिकली और मेंटली, दोनों स्तर पर बेहतर बनाता है। लेकिन, एक नयी स्टडी में यह दावा किया गया है कि एक्सरसाइज करने से आपका बुढ़ापा जल्दी आ सकता है। (Exercise can make you age faster)

न्यूयॉर्क पोस्ट में प्रकाशित एक स्टडी में यह कहा गया है कि कसरत करने वाले और विशेषकर बहुत ज्यादा वर्कआउट करने से लोग 2 साल जल्दी बूढ़े हो सकते हैं। इस स्टडी के अनुसार एक्सरसाइज ना करने वाले लोगों की तुलना में एक्सरसाइज करने वाले लोगों की उम्कर 2 साल तक अधिक दिखायी दे सकती है।

क्या कहती है स्टडी ?

स्केंडिनेविया के वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस स्टडी के माध्यम से स्किन और शरीर पर एक्सरसाइज के दुष्परिणामों के बारे में समझने की कोशिश की।  स्टडी में ये बातें पता चली कि, जो लोग इंटेस एक्सरसाइज करते हैं या लम्बे समय तक कसरत करते हैं उनका बुढ़ापा जल्दी आता है। ऐसे लोगों  की स्किन पर भी बढ़ती उम्र के लक्षण दिखायी दे सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस तरीके से एक्सरसाइज करने से आप फिट तो बन सकते हैं लेकिन, इससे ज़िंदगी के कुछ साल कम भी हो सकते हैं। एक्सरसाइज करने वाले लोगों में मृत्यु का रिस्क भी 20 प्रतिशत तक अधिक देखा गया। वहीं, एक्सरसाइज के अलावा इन वजहों से भी बुढ़ापा जल्दी आ सकता है-

  • मोटापा और हाई बीएमआई (BMI ) लेवल
  • स्मोकिंग की आदत

WHO कितनी देर एक्सरसाइज करने की सलाह देता है

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 18 से 64 साल की उम्र वाले लोगों को हर दिन 30-60 मिनट की मॉडरेट एक्सरसाइज करनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source