
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : November 28, 2025 2:12 PM IST
Rice Flour for Face
Side effects of rice flour on skin : पिछले कुछ सालों में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए चावल के आटे और चावल के पानी के इस्तेमाल का ट्रेंड काफी चला है। हर कोई कोरियन लोगों की तरह ग्लास स्किन पाने के लिए चावल के पानी के लिए क्रेजी था। खैर, अब तो मार्केट में कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी आ गए हैं, जो स्किन को क्लियर, सॉफ्ट एंड ग्लोइंग बनाने का दावा करते हैं। हालांकि, कुछ लोग अभी भी स्किन के लिए चावल के आटे को क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको सेक्न के लिए चावल के आटे के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप लगातार स्किन पर चावल के आटे का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन में रूखापन आ सकता है। दरअसल, वैसे तो चावल का आटा स्किन के लिए नेचुरल एक्सफोलिएटर होता है, लेकिन इसका लगातार इस्तेमाल करने से स्किन की नेचुरल नमी खो सकती है। जिससे त्वचा में रूखापन आ सकता है।
जो लोग लगातार चावल के आटे को स्किन पर लगाते रहते हैं, उन्हें स्किन के ड्राई होने पर रैशेज, रेडनेस, खुजली और इसी तरह की अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। दरअसल, जब स्किन की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है, तो इससे स्किन के ड्राई होने पर खुजली और रैशेज बहुत जल्दी हो जाती है। सेंसिटिव स्किन वालों को चावल के आटे के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
चावल का पेस्ट स्किन के लिए नेचुरल एक्सफोलिएट का काम करता है। ऐसे में अगर लगातार चेहरे पर इसका इस्तेमाल किया जाए, तो इससे त्वचा की ऊपरी परस डैमेज हो सकती है, जिससे त्वचा की रंगत में बदलाव आ सकता है। आपको यह गोरापन लग सकता है, लेकिन यह त्वचा को खराब कर सकता है।
चावल के आटे के इस्तेमाल से स्किन के पोर्स भी बंद हो सकते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हो सकते हैं। दरअसल, जब चेहरे पर चावल का आटा अप्लाई किया जाता है, तो उसे निश्चित समय के बाद अच्छे से साफ कर लेना चाहिए, वहीं तो चावल का आटा जमकर पोर्स बंद कर सकता है।
चावल का आटा स्किन को काफी रफ और शुष्क कर देता है। ऐसे में ड्राई स्किन पर समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स आ सकती है। ऐसे में रंगत को निखारने के चक्कर में आप समय से पहले बूढ़े दिख सकते हैं, तो चावल के आटे का इस्तेमाल ज्यादा न करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।