
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : February 14, 2021 9:46 PM IST
ज्यादा तनाव आपकी स्किन को प्रभावित कर सकता है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से लगभग हर दूसरा इंसान जूझ रहा है। तनाव किसी भी वजह से या किसी के कारण भी हो सकता है। जितना ये लोगों को मानसिक तौर पर प्रभावित करता है उससे कहीं ज्यादा शारीरिक तौर पर भी प्रभावित करता है। एक समय बाद तनाव को छिपाना मुश्किल हो जाता है। ये आपके चेहरे पर साफ़ नजर आता है।
हमारी त्वचा पर कभी-कभी तनाव इस कदर हावी होने लगता है जिससे मुंहासे, बाल झड़ना, रैशेज की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में तनाव से दूरी बनाना जितना जरूरी है, उतना ही अपनी डेली रूटीन में स्किन की केयर करना भी। जिसे ये सारी परेशानियों से निजात पाया जा सके। ये कैसे मुमकिन है, चलिए जानते हैं।
चेहरे में आयल और मुंहासे की समस्या तनाव के कारण ही होती है। तनाव की वजह से शरीर में कोर्टिसोल रिलीज होता है। इसे तनाव हार्मोन भी कहते हैं। जो स्किन की सक्रियता को धीमा कर देता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां, ऑयली स्किन और मुंहासे होना आम हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए समय पर सक्रिय होना जरूरी है। ताकि आने वाली किसी भी तरह की बिमारी से निपटा जा सके।
स्किन में तनाव की वजह से हो रही परेशानी से बचने के लिए हर रोज स्किन को साफ़ रखें। एक दिन में कम से कम दो बार अच्छे फेसवाश से अपने चेहरे को धोएं। इससे स्किन में आई लालिमा, मुंहासे काफी हद क सही हो जाते हैं। वहीं तनाव की वजह से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए आप अच्छे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही जितना हो सके विटामिन सी का सेवन करें। ताकि अंदर से भी आपको फायदा मिल सके।
मुंहासे से बचने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। आप क्लींजिंग से लेकर सनस्क्रीन तक अजमाते हैं। ताकि स्किन से जुड़ी परेशानी झेलनी न पड़े। आप मुंहासों के डर की वजह से मेकअप तक नहीं पहनती। लेकिन क्या आपको पता है घरेलू नुस्खों की मदद से आप मुंहासों से निजात पा सकती हैं?
ये कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप मुंहासों की समस्या से निजात पा सकती हैं। इसके अलावा तनाव से दूरी रखना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि तनाव मुक्त होकर ही आप अपनी स्किन को ना सिर्फ बाहर से बल्कि अंदर से भी खूबसूरत बना पाएंगी।