Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बालों का तेजी से झड़ना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत, समय रहते हो जाएं सतर्क

यदि आपके बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं तो ये कई बार बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। आज हम आपको ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम्स बताने जा रहे हैं, जिनके कारण हमारे बाल काफी तेजी से टूटते हैं।

बालों का तेजी से झड़ना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत, समय रहते हो जाएं सतर्क
hair loss due to disease

Written by intern23.seo |Updated : January 15, 2024 3:41 PM IST

आज बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के साथ लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण बालों का झड़ना एक आम समस्या बनता जा रहा है। आमतौर पर बालों का झड़ना केवल सिर से जुड़ी समस्या मान लिया जाता है। लेकिन बालों का अधिकता में टूटना कई तरह की बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। बालों के झड़ने की समस्या को लेकर हम कई तरह के शैंपू और तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का प्रयोग करते हैं। लेकिन यदि बालों के झड़ने की वजह कोई बीमारी है तो कोई भी घरेलू नुस्खा या शैंपू काम नहीं आता है। आज हम आपको ऐसे ही कई स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।

इन हेल्थ प्रॉब्लम के कारण झड़ते हैं बाल

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो बाल झड़ने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। जिसमें शारीरिक विकार के साथ-साथ मानसिक विकार भी शामिल हैं। जिसमें मुख्य रूप से थायराइड विकार, हार्मोन का असंतुलन और पोषण संबंधी विकार भी शामिल हैं। यदि आपके शरीर में प्रोटीन, विटामिन, आयरन आदि पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। तो भी हमारे बाल काफी तेजी से झड़ने लग जाते हैं।

अधिक तनाव के कारण भी झड़ते हैं बाल

इस सभी रोगों के अलावा एक मानसिक रोग तनाव भी एक ऐसा कारण है जो हमारे बालों को काफी तेजी से खत्म कर देता है। ऐसे व्यक्ति जो बहुत अधिक तनाव से ग्रस्त रहते हैं, या फिर लंबे समय से अवसाद से घिरे रहते हैं, उन्हें बालों के झड़ने की समस्या का अधिक सामना करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तनाव के दौरान हमारे शरीर में कार्टिसोल नाम का एक हार्मोन रिलीज होता है जो बालों के विकास के लिए आवश्यक कोशिकाओं को हानि पहुंचाता है। यदि आप भी लगातार तनाव से ग्रस्त रहते हैं तो ये आपके बालों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

पोषण की कमी भी है कारण

इसके अलावा बाल टूटने के सबसे बड़े कारण की बात की जाए तो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाने से भी बालों के टूटने की समस्या पैदा हो जाती है। पोषक तत्व जैसे विटामिन-बी12, बायोटिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट की कमी यदि शरीर में हो जाती है, तो बाल काफी तेजी से टूटने लगते हैं। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि बालों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपको अपने आहार का बहुत अधिक ख्याल रखना चाहिए।

About the Author

... Read More