
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : January 26, 2026 7:33 PM IST
White Hair Black Kaise Kare: सफेद बालों की समस्या से आज हर दूसरा व्यक्ति परेशान है, जिससे निजात पाने के लिए हम तरह तरह की केमिकल वाली हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। आखिर में होता यह है कि हमें इनकी आदत लग जाती है। इसके नुकसान यह है कि पहले हमारे कम बाल सफेद होते थे, अब ज्यादा होते हैं और वह पहले की तुलना में अब अधिर हार्ड, रफ और बेजान हो गए हैं।
हम चाहते हैं कि आपके बाल कभी काले न हों, और अगर हो भी गए हैं तो वह नेचुरल तरीके से काले हो जाएं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे असरदार और कमाल के नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके सफेद बालों को जड़ से काला करने में मदद करेगा। तो फिर देर किस बात की है? आइए हम इस वाइट हेयर रेमेडी को बनाने का तरीका जानते हैं।

सफेद बालों को काला करने के लिए हम आपको आंवला पाउडर से तैयार एक रेमेडी बनाने का तरीका बताने वाले हैं। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है और उन्हें फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
किसी भी कारण से सफेद हो चुके बालो को काला करने के लिए आपको नेचुरल ड्राई बनानी है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 3 चम्मच आंवला पाउडर, 2 चम्मच गुड़हल फूल का पाउडर, 2 चम्मच रीठा पाउडर, 2 चम्मच हिना पाउडर और 2 गिलास चाय पत्ती का पानी। इन सभी चीजों के साथ आप एक कड़ाही भी रख लें।
सबसे पहले आप कड़ाही लें और उसमें बताई गई सभी सामग्रियों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
ध्यान रखें कि घोल बनाने के लिए चाय पत्ती के पानी को एक बार में डालकर धीरे-धीरे डालें, ताकि पेस्ट गीला न हो जाए।
इसके बाद जब गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए तो 30 मिनट के लिए इसे कड़ाही में ढककर रख दें।
समय पूरा होने के बाद इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें।
समय पूरा होने के बाद आप हेयर वॉश कर लें और फिर देखें कैसे पहले ही इस्तेमाल में आपके बाल काले हो गए हैं।
इसके अलावा आप रोजाना आंवला के तेल से अपने बालों पर मसाजकरें।
यह दो नुस्खे आपके बालों को बिल्कुल भी सफेद नहीं होने देंगे।
आप चाहें तो चाय पत्ती की जगह बताई गई सभी सामग्रियों को आधा लीटर नारियल के तेल में डालकर 10 मिनट तक पका सकते हैं। आखिर में सभी चीजें पक जाएंगी और तेल काला हो जाए तो गैस को बंद कर दें। इस तेल को छानकर एक एयर टाइट कंटेनर में रख दें और रोजाना इस्तेमाल करें। आप खुद देखेंगे कि सफेद बाल काले होने लगे हैं और अब आपको केमिकल वाली हेयर डाई की जरूरत नहीं है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।