ब्‍लीच के बाद भी गर्दन से नहीं गया कालापन ? तो अपनाएं ये उपाय

शरीर में हमारी गर्दन की खुबसूरती भी उतनी ही अहमियत रखती है, जितनी हमारे पूरे शरीर की। गर्दन का रगं अगर चहरे के रंग से अलग होता है, तो वह लोगो को अलग ही नजर आता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 7, 2018 4:45 PM IST

हमारे शरीर में हम सबसे ज्यादा ध्यान अपने चहरे की खुबसूरती पर देते है। उसके बाद हाथ पैरों की सुदंरता मे देते है। लेकिन हमारे शरीर में हमारी गर्दन की खुबसूरती भी उतनी ही अहमियत रखती है, जितनी हमारे पूरे शरीर की। गर्दन का रगं अगर चहरे के रंग से अलग होता है, तो वह लोगो को अलग ही नजर आता है। गर्दन का ठीक से ध्‍यान नहीं देने पर वह काली या फिर सांवली पड़ जाती है और अधिक समय होने के बाद इसमे एक लेयर दिखने लगती है। जो काफी भद्दी लगती है। अगर ब्‍लीच करने के बाद भी गर्दन चेहरे से ज्‍यादा गहरे रंग की लगती है तो आप आजमा सकती हैं ये घरेलू उपाय। यह भी पढ़ें - चेहरे में नेचुरल निखार लाते हैं ये पांच घरेलू फेस पैक, ऐसे बनाएं ब्‍यूटी रूटीन

बेसन - बेसन जितना खाने में उपयोगी होता है उसी तरह से हमारी त्वचा के सौंदर्य को भी निखारता है। यह आसानी से डेड स्किन को निकालने में उपयोगी है। इसके लिए बेसन मे थोडी सी हल्दी और गुलाबजल मिलायें। इसे अच्‍छी तरह से गर्दन पर लगायें और सूखने के बाद धो दें। यह भी पढें – आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे ये फ्रूट जूस

टमाटर के रस को शहद में मिलाइये एवं अपनी गर्दन पर लगाइये। थोडी देर बाद जब यह सूख जाये तब आप इसे ठण्डे पानी से धो लिजिये। आपको फायदा दिखेगा।

नींबू का उपयोग हम स्किन को साफ करने के लिए करते हैं। नींबू को आधा काटकर नहाने से पहले गर्दन पर रगड़ें। जब नीबू का रस सूख जाए तो नहा लें। इससे भी गर्दन साफ हो जाती है।  यह भी पढ़ें – बनना चाहती हैं मां, तो छोड़नी पडेंगी ये आदतें

दूध जितना शरीर के लिये उपयोगी है, वह सौंदर्य के भी उतना ही काम आता है। गर्दन अगर बहुत ज्‍यादा काली नजर आ रही है तो कच्‍चे दूध से इसकी सफाई करें। एक कप में कच्‍चा दूध ले लें। फि‍र उसको रूई की सहायता से पूरी नेक पर लगाएं। जब तक दूध गर्दन पर सूख कर काला न पड जाये। उसके बाद गर्दन को अच्छे से धो लिजिये। कुछ ही दिनों में गर्दन में निखार आना शुरू हो जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source