होली खेलने से पहले करें एक्सपर्ट के बताए ये 5 काम, रंग और केमिकल्स के डैमेज से बची रहेगी आपकी स्किन

Holi mein skin ka khyal kaise rakhein- होली के रंग स्किन को डैमेज कर सकते हैं। इस नुकसान से स्किन को सुरक्षित रखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 12, 2025 10:48 PM IST

होली रंगों का त्योहार है जो अपने साथ ढेर सारी मस्ती, खुशी और दोस्तों- परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताने के मौके लेकर आता है। हर तरफ अबीर, गुलाल और तरह-तरह के रंगों की छटा के बीच लोग जमकर होली खेलते हैं। लेकिन, कई बार सिंथेटिक रंगों (synthetic dyes) और केमिकल्स की वजह से आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है। केमिकल वाले रंगों के इस्तेमाल से स्किन पर खुजली, इरिटेशन (leading to irritation), ड्राई स्किन (dryness), पिम्पल्स (breakouts) और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। होली के त्योहार में अपनी स्किन को इस डैमेज से बचाने के लिए आपको सही स्किन केयर रूटीन की जरूरत पड़ेगी।

डॉ. शिरीन फर्ताडो (Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bangalore) बता रही हैं होली से पहले और होली के दौरान अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए कुछ टिप्स जो होली के सिंथेटिंक रंगों, केमिकल, धूप और पसीने के बीच आपकी स्किन को हेल्दी बनाते हैं।

होली से पहले स्किन केयर के लिए टिप्स- Pre-Holi Skincare Tips

मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल -Use Moisturizer

होली खेलने जाने से पहले अपने चेहरे और हाथों-पैरों की स्किन पर किसी मॉइस्चराइजर से मालिश (Moisturize and Oil Your Skin) करें। आप अपनी स्किन के लिए सूटेबल किसी तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप स्किन पर नारियल का तेल(coconut oil), बादाम का तेल ( almond oil) या किसी हेवी मॉइस्चराइजर (heavy moisturizer) का इस्तेमाल करें। यह होली के रंगों को स्किन की पोर्स में जाने से रोकता है। यही नहीं होली खेलने के बाद आप इसे आसानी से साफ भी कर पाते हैं।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें-Apply Sunscreen

धूप में बाहर होली खेलने जाने से पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन (Sunscreen) लगाएं। इससे सनबर्न (sunburn) और टैनिंग (tanning) से बचने में मदद होती है। आप एसपीएफ 30 या उससे अधिक (SPF 30 or higher)  एसपीएफ की सनस्क्रीन लगा सकते हैं।

लिप्स और नेल्स की ऐसे करें केयर - Protect Your Lips and Nails

होली खेलने से पहले अपने नाखूनों और लिप्स  पर ढेर सारी पेट्रोलियम जेली (petroleum jelly) लगाएं। जेली एक मोटी-सी परत बनाने से आपकी स्किन रंगों से सुरक्षित रहती है। इसी तरह आप अपने नाखूनों पर पारदर्शी नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं जो नाखूनों को रंगों से सुरक्षित रखेगा। इसी तरह केमिकल्स के सम्पर्क में आने से डार्क लिप्स की समस्या (Dark lips problems) या एलर्जी जैसी परेशानियों से भी आपके लिप्स सुरक्षित रहते हैं।

इस तरह के कपड़े पहने- Wear Protective Clothing

पूरी स्लीव के कपड़े पहनें। फुल स्लीव कपड़े और लम्बी पैंट पहनने से आपकी स्किन होली के रंगों के सीधे सम्पर्क में नहीं आते। इसी तरह गाढ़े रंग के कपड़े पहनने से भी स्किन को प्रोटेक्ट कर पाने में आसानी होती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।