Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पिम्पल और चिपचिपेपन जैसी स्किन प्रॉब्लम्स से पाएं राहत नैचुरल ऑइल्स की मदद से!

हम यहां बता रहे हैं कुछ इसेंशियल ऑइल्स के बारे में जो आपकी त्वचा से जुड़ी अलग-अलग परेशानियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

पिम्पल और चिपचिपेपन जैसी स्किन प्रॉब्लम्स से पाएं राहत नैचुरल ऑइल्स की मदद से!

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 23, 2018 11:05 AM IST

पिम्पल, ड्राई स्किन और रैशेज़ या चिपचिपापन, हमारी स्किन पर अलग-अलग समय में इस तरह की समस्याएं दिखती हैं। साथ ही हमारी त्वचा की बनावट और उनके टाइप (स्किन टाइप) के हिसाब से भी कुछ स्किन प्रॉब्लम्स हमें हमेशा परेशान करती हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हम घरेलू नुस्खे अपनाते हैं और नैचुरल चीज़ें इस्तेमाल करते हैं। इसी तरीके से हमारी मदद करते हैं इसेंशियल ऑइल जो कि आसानी से मेडिकल स्टोर्स में उपब्ध हैं और हमारे बड़े काम आ सकते हैं। हम यहां बता रहे हैं कुछ इसेंशियल ऑइल्स के बारे में जो आपकी त्वचा से जुड़ी अलग-अलग परेशानियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. कैरट सीड्स ऑइल- झुर्रियोंवाली त्वचा के लिए गाजर या कैरट सीड्स ऑइल बेहतरीन है। यह चेहरे की झुर्रियों और बुढ़ापा दिखानेवाली फाइन लाइन्स से राहत दिलानेवाला एक इसेंशियल ऑइल है।
  2. रोज़ ऑइल: अपनी त्वचा को थोड़ा प्यार देने के लिए रोज़ ऑइल लगाएं। दरअसल गुलाब का तेल बहुत ठंडा होता है और यह आपकी त्वचा को बहुत आराम दिलाता होता है। रोज़ ऑइल अन्य इसेंशियल ऑइल्स जैसे कि जीरियम, नेरोली और चंदन के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाता है।
  3. लैवेंडर ऑइल: लैवेंडर तेल आपकी स्किन टाइप के बावजूद आपकी सभी त्वचा संबंधी परेशानियों को ठीक करने में मदद कर सकता है। यह सनबर्न, सोरायसिस और त्वचा की सूजन से राहत दिला सकता है। यह तेल भी कई इसेंशियल ऑइल्स के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाता है।
  4. सिस्टस ऑइल: इस तरह की त्वचा के लिए सिस्टस  इसेंशियल ऑइल का उपयोग करें। इस तेल में उत्कृष्ट एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और यह मुंहासों से भरी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। रोसेसी और छोटी-मोटी चोट के उपचार के लिए तेल भी यह बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-