... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 22, 2021 6:32 PM IST
सुबह उठते ही चेहरे पर दिखने लगे ये 5 समस्याएं तो इन ब्यूटी हैक्स को तुरंत अपनाएं! जानें कौन सा हैक सबसे ज्यादा जरूरी
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप रात को अच्छे भले सोए हों और सुबह उठते ही आपके माथे पर एक बहुत बड़ा दाना निकल आया हो? इस स्थिति में आपका सबसे पहले रिएक्शन क्या होगा कि कैसे भी करके इस गैर जरूरी और चेहरे की खूबसूरती छीनने वाले दाग को हटाया जाए क्योंकि ये निश्चित रूप से आपके दिन को बर्बाद कर सकता है। इन गंभीर और अचानक हुई समस्या से निपटने के लिए हम आपको ऐसी तरकीब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको तुरंत आराम पहुंचाती हैं। इन झटपट असरदार ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल कर आप बिना किसी परवाह के अपना दिन गुजार सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ब्यूटी हैक्स।
1-इस स्थिति से निपटने के लिए आप ताजा और प्राकृतिक एलोवेरा जेल लें और जेल को आइस क्यूब ट्रे में डाल लें।
2-जेल को कुछ समय के लिए जमने के लिए छोड़ दें।
3-जेल के जमने के बाद आपको तुरंत पिंपल को खत्म करने वाले एलो आइस क्यूब्स मिलेंगे, जो तुरंत काम करते हैं।
4-अपने मुंहासों पर एलो क्यूब्स को लगाएं और आप तुरंत परिणाम देखें।
5-पिंपल्स को पूरी तरह से खत्म करने के लिए रोजाना इन क्यूब्स का प्रयोग करें।
1-टूटे हुए नाखून की समस्या से निजात पाने के लिए टिश्यू पेपर का एक छोटा सा टुकड़ा लें और इसे साफ नेल पॉलिश का उपयोग करके अपने टूटे हुए नाखून पर लगाएं।
2- सूखने के बाद अपने टूटे हुए नाखून पर अपनी मनचाही रंग की लेप लगाएं।
3- आपका नाखून फिर से नए जैसा हो जाएंगे।
1-साइड के गंजेपन को छिपाने के लिए आपको बस अपने काजल वाले ब्रश की आवश्यकता होगी।
2- आप अपने मस्कारा वाले ब्रश का भी उपयोग कर सकती हैं और जहां-जहां स्पॉट्स हैं वहां-वहां रोल करें।
3-ऐसा करने से आप तुरंत बालों से ढका हुआ सिर पाएंगे।
4-इस हैक का उपयोग तब कर सकते हैं जब आप गंजेपन वाले स्थान को तुरंत अदृश्य बनाना चाहते हों।
1-तुरंत हुए दाग को छिपाने के लिए एक टूथब्रश लें और उसके ऊपर टूथपेस्ट लगाएं।
2-उसके बाद एक चुटकी बेकिंग सोडा भी ऊपर से डाल लें।
3- अब अपने चेहरे के प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और आप कुछ ही समय में तुरंत परिणाम देखेंगे।
1-इस स्थिति से निपटने के लिए अपने होठों के साइज के हिसाब से टिश्यू पेपर का एक टुकड़ा लें और उस टुकड़े को कच्चे दूध में भिगो दें।
2- उस भीगे हुए टिश्यू को अपने होठों पर 3-4 मिनट के लिए चिपका दें।
3-3-4 मिनट बाद आपको मुलायम होंठ देखने को मिलेंगे।