... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 12, 2021 4:10 PM IST
ब्लैकहैड्स, झुर्रियां और स्किन टोन को बेहतर बनाने का रामबाण नुस्खा अंडे का सफेद भाग, ये 3 फेस पैक चेहरा करेंगे क्लीन
अंडे को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि ये न सिर्फ हमारे शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है बल्कि हमारे शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान करता है। अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ अंडा हमारी फिजिक के लिए अच्छा है तो आप गलत हैं क्योंकि ये आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायेदमंद हैं। जी हां, अंडे का सफेद भाग आपकी स्किन के लिए चमत्कार कर सकता है। आइए जानते हैं कसे अंडे का सफेद भाग आपके चेहरे की स्किन को चमकाने का काम करता है।
मौजूदा वक्त में आपकी रसोई में ऐसी-ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आपकी स्किन के लिए किसी जादुई औषधियों से कम नहीं है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें आप अपनी रसोई से निकालकर सीधा अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। ठीक इसी तरह अंडे का सफेद भाग आपको कई ब्यूटी ट्रीटमेंट और फेस पैक में मदद कर सकता है। दरअसल अंडे में ढेर सारे मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए कमाल कर सकते हैं।
अंडा प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरा होता है, जो हमारी सेहत को बड़ी संख्या में स्वास्थ्य लाभ देता है। अंडे का सफेद भाग चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद माना जाता है इस लेख में हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो चेहरे की विभिन्न समस्याओं को दूर करने में लाभकारी हैं।
चेहरे को खूबसूरत और बालों को चमकदार बनाने के लिए बरसों से अंडे का सफेद भाग प्रयोग होता आ रहा है।
अंडे का सफेद भाग अपने एंटी एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको 1 चम्मच अंडे का सफेद भाग लेना है और इसे पैचौली एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदों के साथ मिलाना है। अब इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। यह आपकी त्वचा में कसावट लाने और फाइन लाइन्स को दूर करने में मदद करता है।
इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच अंडे के सफेद भाग में आधा चम्मच शहद मिलाना है। यह आपकी त्वचा को भरने का काम करेगा और साथ ही स्कि को पोषण भी देगा। आप सप्ताह में एक बार इस पैक का उपयोग कर झुर्रियों को दूर करने में मदद पा सकते हैं।
छिद्रो को साफ करने और आपकी स्किन को चमकाने में मदद करता है अंडे का सफेद भाग। इसको आजमाने के लिए आपको एक चम्मच अंडे के सफेद भाग में एक चम्मच शुगर और एक चम्मच कोर्न स्टार्च मिलाएं। ये नुस्खा ब्लैकहैड्स के लिए काफी प्रभावी है क्योंकि शुगर छिद्रो को एक्सफोलिएट करती है और कोर्नस्टार्च सभी गंदगी अवशोषित कर लेता है। वहीं अंडा छिद्रो को टाइट बनाता है, जिसके कारण आपका चेहरा गंदा नहीं होता है।
जिन लोगों की स्किन ऑयली है उन्होंने अंडे के सफेद भाग में आधी चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाना चाहिए। ये पैक ऑयल को निकाल फेंकेगा और स्किन टोन को बेहतर बनाएगा।