• हिंदी

अपच, गैस और पेट दर्द में दही के साथ खाएं किशमिश, पेट रहेगा हेल्दी, रुजुता दिवेकर से जानिए दही-किशमिश खाने के फायदे

अपच, गैस और पेट दर्द में दही के साथ खाएं किशमिश, पेट रहेगा हेल्दी, रुजुता दिवेकर से जानिए दही-किशमिश खाने के फायदे
अपच, गैस और पेट दर्द में दही के साथ खाएं किशमिश, पेट रहेगा हेल्दी, रुजुता दिवेकर से जानिए दही-किशमिश खाने के फायदे

Healthy Stomach: यदि आप अपनी पेट की सेहत बेहतर बनाने चाहते हैं तो दही के साथ किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पढ़ें रूजुता दिवेकर की सलाह।

Written by Atul Modi |Published : January 14, 2021 7:13 PM IST

Healthy Stomach Diet Tips: आपकी अच्छी सेहत के लिए आपके पेट का स्वस्थ (Healthy Stomach) होना आवश्यक है। आपका पेट आपके बढ़िया पाचन, आपकी निखरती त्वचा, आपकी एनर्जी व आपके हार्मोन्स असंतुलन के लिए जिम्मेदार होता है। यदि आप अपने पेट का ध्यान रखते हैं तो आपको बहुत कम परेशानी झेलनी होंगी। लेकिन यदि आपका पेट ही खराब है तो आपको स्वास्थ्य से सम्बन्धित बहुत सी बीमारियां हो सकती हैं।

यदि आप अपने खाने पीने व अपने लाइफस्टाइल का ध्यान रखते हैं तो आपका पेट बिल्कुल स्वस्थ रहेगा। इसी मुद्दे पर जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने पेट की अच्छी सेहत के लिए एक रेमेडी शेयर की है। इसके लिए आपको दही में किशमिश मिलाने होंगे।

दही के साथ किशमिश खाने के लाभ

अपने पेट की सेहत को बढ़िया रखने के लिए आपके शरीर में प्रोबायोटिक्स का होना आवश्यक होता है और यह आपको दही से मिल सकते हैं। दही व किशमिश को एक साथ खाने से यह आपके शरीर में दो तरह से काम करता है। दही प्रोबायोटिक का काम करती है व किशमिश प्री बायोटिक का काम करती हैं। यह दोनो मिल कर आपके पेट में मौजूद बैक्टेरिया की मात्रा को न्यूट्रलाइज करते हैं।

Also Read

More News

यह हमारे स्वास्थ्य को नुक़सान पहुचनें वाले सभी बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और हमारे पेट में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा को बढ़ाते हैं। यह अच्छे बैक्टेरिया आपके शरीर के इंटरनल सिस्टम को बेहतर बनाते हैं और आपको हर प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं।

यदि आप कभी बहुत ज्यादा तला हुआ या जंक फूड खा लेते हैं तो इससे आपकी बड़ी आंत में सूजन आ जाती है और दही व किशमिश एक साथ खाने से आपको इस सूजन से राहत मिलती है।

अन्य स्वास्थ्य लाभ

हमारे पेट में मौजूद बैक्टीरिया हमारे मुंह के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालते हैं। इसलिए अपने दांतों और मसूड़ों को अच्छी सेहत में रखने के लिए आपको दही व किशमिश का एक साथ सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप इस रेमेडी को खाने खाने के बाद खा सकते हैं। यह आपकी हड्डियों व मसल्स को मजबूत बनाने में भी सहायक होते है। दही व किशमिश दोनों में ही कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। जिससे आपकी हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनने में मदद मिलती है।

दही को कैसे जमाएं?

सामग्री: गर्म व फुल फैट दूध का एक कटोरा और 4-5 किशमिश, 1 चम्मच छाछ या दही।

विधि: पहले गर्म दूध का कटोरा लें व उसमे 4-5 किशमिश डाल दें। अब दही या छाछ की आधी चम्मच लें और उसे इस दूध में मिला दें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे किसी चीज से ढक कर रख दें। लगभग 8-12 घंटों तक ऐसे ही रखे रहने दें। जब उपरी परत मोटी हो जाती है तो समझ लीजिए कि अब आपकी दही तैयार हो चुकी है। आप इसे अपने दोपहर के भोजन के साथ लें सकते हैं या इसे 4 बजे लंच के बाद भी खा सकते हैं।

यह विधि आपके वजन को कम करने, ब्लड प्रेशर कम करने में व कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के भी काम आती है।

अन्य किन चीज़ों को आप इसमें शामिल कर सकते हैं

यदि आप अन्य चीज़ों को इस विधि में शामिल करना चाहते है तो आप खजूर को शामिल कर सकते है।